..................... Karan Johar is launching Shanaya Kapoor, Gurfateh Pirzada and Lakshya, announces Bedhadak! शनाया कपूर, गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य को लॉन्च कर रहे हैं करण जौहर, बेधड़क का ऐलान! - Hindi Filmibeat

Bedhadak- शनाया कपूर, गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य को लॉन्च कर रहे हैं करण जौहर, बेधड़क का ऐलान!

फिल्ममेकर करण जौहर ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि वो काफी जल्दी कुछ बड़े ऐलान करने वाले हैं और इस वक्त उनका ऐलान हो चुका है। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लॉन्च करने का भी ऐलान कुछ समय पहले करण जौहर ने किया था और इसके बाद शनाया खबरों का हिस्सा बनीं थीँ। अब करण जौहर ने तीन चेहरों को फिल्म 'बेधड़क' से लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है।

करण जौहर इस फिल्म से शनाया कपूर, गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य को लॉन्च कर रहे हैँ। एक एक करके करण जौहर ने इन सितारों की तस्वीरें साझा की हैं।

bedhadak, shanaya kapoor, karan johar, gurfateh pirzada, lakshya, बेधड़क, शनाया कपूर, करण जौहर, लक्ष्य

लक्ष्य की तस्वीर साझा करते हुए करण लिखते हैं कि.. ''लगता है कि आपका दिल उतनी ही आसानी से पिघल जाएगा, जितनी आसानी से उसकी मुस्कान होगी। #Bedhadak में #लक्ष्य को करण के रूप में पेश कर रहे हैं। भावनाओं के उस्ताद द्वारा निर्देशित, शशांक खेतान!''

गुरफतेह के लिए लिखा है

गुरफतेह के लिए लिखा है

इसके अलाव उन्होने गुरफतेह के लिए लिखा है कि.. ''उनका दिलकश अंदाज आपको कुछ ही समय में मदहोश कर देगा! #बेधड़क में अंगद के किरदार को जीवंत होते देखें gurfatehpirzada बड़े पर्दे पर अपनी सहजता को ला रहे हैं!''

शनाया कपूर का पोस्टर

शनाया कपूर का पोस्टर

शनाया कपूर का पोस्टर साझा करते हुए करण जौहर लिखते हैं.. ''भव्य का परिचय shanayakapoor #बेधड़क में निमृत के रूप में। देखने के लिए एक आकर्षक शक्ति, मैं स्क्रीन पर वह जो ऊर्जा लाता हूं उसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!''

प्यार का एक नया युग

प्यार का एक नया युग

इसके अलावा करण जौहर ने फिल्म के पोस्टर भी साझा किए हैं। उन्होने सभी के साथ वाला एक पोस्टर साझा किया है और लिखा है.. ''हम आपके लिए ला रहे हैं प्यार का एक नया युग - जो जुनून, तीव्रता और सीमाओं से भरा है जिसे पार किया जाएगा ...

करण ने आगे लिखा

करण ने आगे लिखा

बेधड़क! धर्मा परिवार में हमारा नवीनतम जोड़ - लक्ष्य, शनाया कपूर और गुरफतेह पीरजादा नजर आएंगे।'' करण जौहर का ये पोस्ट सामने आते ही काफी चर्चा में है और फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X