..................... Karan Johar is grooming Suhana Khan for bollywood debut - Hindi Filmibeat

जाह्नवी का डेब्यू छोड़िये..इन्हें डेब्यू के लिए तैयार कर रहे करण जौहर

By Shweta

करण जौहर पिछले कुछ समय से लगातार श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि जाह्नवी कपूर किस फिल्म से डेब्यू करेंगी ये अभी तय नहीं हुआ है। खुद करण जौहर ने भी इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा है लेेकिन अब खबरें आ रही हैं कि करण जौहर एक और स्टारकिड के डेब्यू की तैयारी शुरू कर चुके हैं।

ये स्टार किड कोई और नहीं बल्कि करण जौहर के सबसे अच्छे दोस्त शाहरुख खान की बेटी हैं।आपको याद होगा कि पिछले साल सुहाना के एक प्ले का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो सिन्ड्रेला के रोल में नजर आई थीं और लोगों ने उनकी एक्टिंग की अच्छी खासी तारीफ की थी।

karan-johar-is-grooming-suhana-khan-for-bollywood-debut

यहां तक शबाना आज़मी ने खुद शाहरुख खान को कहा था कि "मुझे पूरा विश्वास है कि सुहाना एक शानदार एक्ट्रेस बनेंगी।" अब ऐसा लगता है कि सुहाना खान खुद भी धीरे धीरे बॉलीवुड में पैर जमाने की तैयारी कर रही हैं और उनकी मदद करण जौहर कर रहे हैं।

दरअसल पिछले दिनों करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन में सुहाना को स्टाइलिस्ट और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के साथ देखा गया। माना जा रहा है कि सुहाना खान का फोटोशूट करण जौहर ने अपनी निगरानी में करवाया है। अब ऐसे में जाहिर है जाह्नवी कपूर को छोड़कर सुहाना खान के डेब्यू का इंतजार करना लाज़मी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X