नयापन चाहिए तो नये लोगों को मौका दें: आलिया भट्ट
नयापन चाहिए तो नये लोगों को मौका दीजिये यह कहना है नवोदित अदाकारा आलिया भट्ट का जो कि करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से रूपहले पर्दे पर कदम रख रही हैं। फिल्म में उनके साथ वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।
आलिया का कहना है कि हमारे पास वो ही पुराने 8-10 चेहरे हैं जिनके चारों और हमारा बॉलीवुड घूमता रहता है इसलिए दर्शकों को कुछ नयापन मिल ही नहीं पाता है और दर्शक बुरी तरह से बोर होने लगते हैं। इसलिए अगर आपको कुछ नयापन चाहिए तो नये लोगों को मौका देना पड़ेगा।
आलिया ने यह बातें बीबीसी से खास बातचीत में कही। आपको बता दें कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर...इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक करण जौहर है जबकि फिल्म के सह निर्देशक शाहरूख खान हैं।


Click it and Unblock the Notifications
