इन दो एक्ट्रेस के साथ काम करने को करण जौहर EXCITED..
[बॉलीवुड न्यूज] करण जौहर बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस के साथ काम करने को बहुत उत्सुक हैं। जी हां, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद करण ने मीडिया के सामने कहा है कि वह अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन को निर्देशित करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।

आपको बता दें, करण जौहर जल्द ही एक फिल्म शुरू करने जा रहे हैं जिसमें ये दोनों एक्ट्रेस एक साथ दिखने वाली हैं। फिल्म का नाम है 'ऐ दिल है मुश्किल' और इसका निर्देशन करण जौहर ही करेंगे। लिहाजा, यह फिल्म काफी खास होने वाली है। ऐश, अनुष्का के अलावा इसमें रणबीर कपूर भी नजर आएंगे।
करण ने अभी तक इन दोनों ही अभिनेत्रियों के साथ कभी भी काम नहीं किया है। एचटी मुंबई मोस्ट स्टाइलशि अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर करण ने कहा कि, 'जिस फिल्म का मैं निर्देशन कर रहा हूं उसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या काम कर रहे हैं। अनुष्का और ऐश्वर्या के साथ काम करने के लिए मैं अब और इंतजार नहीं कर सकता, क्योंकि अभी तक उनके साथ मैंने काम नहीं किया है। मैं बहुत उत्सुक हूं।'
पढ़ें- CONFIRM: करण जौहर की अगली फिल्म है 'कपूर एंड सन्स'
वहीं, आपको बता दें, हाल ही में करण ने अपनी एक और फिल्म की घोषणा की है, जिसका नाम होगा 'कपूर एंड संस'। इस फिल्म का निर्देशन करेंगे शकुन बत्रा। इसमें आलिया भट्ट, फवाद अफजल खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
बहरहाल, करण जौहर की इन दोनों ही फिल्मों का हमें बेसब्री से इंतजार है।
विशेष नोट- बॉलीवुड से जुड़ी और भी बातें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



