ALERT: रिलीज़ से 5 दिन पहले ही कुछ खास लोग देखेंगे ये ब्लॉकबस्टर फिल्म!
करण जौहर की कपूर एंड सन्स 18 मार्च को रिलीज़ के लिए तैयार है लेकिन फिल्म को लेकर कुछ लोगों का एक्साइटमेंट काफी ज़्यादा है। एक तो फवाद खान की फैन फॉलोइंग भारत में ज़बर्दस्त है। दूसरा सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट का कपल बॉलीवु़ड फैन्स को काफी पसंद आता है।
अब करण जौहर ने कपूर एंड सन्स के प्रमोशन के लिए निकाली है बेहतरीन तरकीब। फिल्म भले ही शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। लेकिन करण जौहर ने रविवार को रखी है फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग केवल बॉलीवुड के कपूर के लिए।
[UNSEEN PICS: असली कपूर एंड सन्स]
यानि कि बॉलीवुड के सारे कपूर खानदान - पृथ्वीराज कपूर फैमिली - शशि कपूर से लेकर करीना, रणबीर, अरमान तक। सुरिंदर कपूर फैमिली - अनिल कपूर से लेकर सोनम - अर्जुन, मोहित मारवाह तक और जीतेंद्र की फैमिली - एकता, तुषार से लेकर अभिषेक कपूर तक। सारे कपूर कपूर एंड सन्स की स्पेशल स्क्रीनिंग का हिस्सा होंगे।
यानि कि रिलीज़ से पहले पूरा बॉलीवुड एक ही फिल्म की बात कर रहा होगा - कपूर एंड सन्स। जानिए फिल्म में मिलने वाला है क्या क्या -


Click it and Unblock the Notifications
















