..................... करण जौहर की दोस्ताना 2 से डेब्यू करेंगे ये न्यूकमर | Karan Johar introduces Lakshya as Dostana 2 third lead - Hindi Filmibeat

दोस्ताना 2 फाइनल कास्ट- जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन के साथ डेब्यू करेंगे ये एक्टर, देंखे PIC

करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म 'दोस्ताना 2' के बहुप्रतीक्षित कास्ट की घोषणा कर दी है। फिल्म में जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन के साथ एक नया चेहरा नजर आएगा। दोस्ताना 2 के दूसरे हीरो होंगे लक्ष्य। धर्मा प्रोडक्शन पूरे जोर शोर के साथ लक्ष्य को लांच कर रही है। लक्ष्य एक पॉपुलर टीवी एक्टर और मॉडल रह चुके हैं।

2008 में आई धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना' काफी सुर्खियों में रही थी। प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की यह फिल्म हिट रही थी। लिहाजा, जबसे इसकी सीक्वल की घोषणा की गई है, फैंस काफी उत्साहित हैं। 11 सालों के बाद अब आ रही है दोस्ताना 2।

Dostana 2

जाह्ववी और कार्तिक के नाम की घोषणा पहले ही कर दी गई थी, जबकि लक्ष्य का नाम आज सामने आया है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर लक्ष्य की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'धर्मा ब्लॉक में नए चेहरे को लांच कर खुश और एक्साइटेड दोनों हूं। लक्ष्य हमारे साथ दोस्ताना 2 से डेब्यू कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम साथ में दमदार सफर शुरू करेंगे। स्वागत करें लक्ष्य का और उसे अपना प्यार और आशीर्वाद दें..'

दोस्ताना 2 का निर्देशन कर रहे हैं Collin D'Cunha। जबकि प्रोड्यूसर हैं करण जौहर। इस फिल्म पर बात करते हुए करण जौहर ने कहा- मैं दोस्ताना फ्रैंचाइजी को आगे ले जाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। उनके साथ कुछ देसी ब्वॉएज और देसी गर्ल पागलपन करने को मैं उत्सुक हूं। Collin D'Cunha भी इस फिल्म के साथ निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू कर रहे हैं।

बता दें, लक्ष्य ने धर्मा के साथ चार फिल्मों का कांट्रैक साइन किया है, जिसमें फिल्में और डिजिटल प्रोजेक्ट्स दोनों शामिल है। करण जौहर ने कहा- मुझे खुशी है कि पिछले कुछ सालों में हमने 20 फिल्ममेकर और 7 एक्टर्स को लांच किया है।

कोई शक नहीं कि इस सीक्वल को लेकर अब लेकर अब लोगों में काफी उत्साह होगा। 2008 में आई दोस्ताना ने जहां प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल का टाइटल दे दिया था। वहीं, फिल्म के गाने सालों तक चार्टबस्टर रहे। उम्मीद की जा सकती है कि दोस्ताना 2 भी उतनी ही पॉपुलैरिटी बटोरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X