ये हैं फ्यूचर के म्यूजिशियन, अभी से बॉलीवुड में एंट्री को तैयार

By Shweta

करण जौहर ने 7 फरवरी को अपने दोनों बच्चों यश और रूही का पहला जन्मदिन मनाया।यश और रूही के जन्मदिन में बॉलीवुड के कई स्टार किड्स शामिल हुए। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे और यश और करीना कपूर के बेटे तैमूर की बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर में तैमूर और यश पियानो बजाते नजर आ रहे हैं।दोनों इस अंदाज में बेहद क्यूट लग रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर यह तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। करण जौहर ने तस्वीर के कैप्शन में "फ्यूचर म्यूजिशियन" लिखा है।आप भी देखिए दोनों की यह तस्वीर।

karan-johar-introduces-future-musicians-taimur-ali-khan-and-son-yash-see-pic

दोनों को तस्वीरों में देख के तो ऐसा ही लग रहा है कि दोनों को इसमें काफी दिलचस्पी है। तैमूर प्ले डेट पर हमेशा तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य या करण जौहर के बच्चों के साथ नजर आते रहते हैं। तैमूर जहां मीडिया और लोगों के फेवरिट स्टार किड बन गए हैं तो वहीं यश और रूही को करण जौहर मीडिया से दूर रखते हैं लेकिन तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

इन तस्वीरों को देखकर तो यही लग रहा है कि यश और रूही के जन्मदिन पर बॉलीवुड की स्टार किड्स गैंग ने खूब धमाल मचाया है। करण जौहर खासकर बच्चों के साथ खूब मस्ती करते हैं। वो बॉलीवुड के टीन एज और यंग स्टार किड के साथ भी खूब मस्ती करते हैं।

शाहरुख खान के बच्चों के भी करण जौहर बेहद करीब हैं तो वहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को वो लॉन्च कर रहे हैं। यश और रूही के जन्मदिन में उनके चहेते अबराम भी पापा शाहरुख खान के साथ पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X