ऋतिक रोशन को लेकर बड़े बजट की एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं करण जौहर, जानिए सारी डीटेल्स

करण जौहर इस समय रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ रोमांटिक फैमिली ड्रामा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी डायरेक्ट कर रहे हैं। लेकिन उनके अगले प्रोजेक्ट की डीटेल्स इतनी तगड़ी हैं कि फैन्स के उत्साह का ठिकाना ही नहीं है। खबरों की मानें तो करण जौहर अब अपने करियर की पहली एक्शन फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं जिसका बजट भव्य होगा।

इस एक्शन फिल्म के हीरो कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन होंगे। करण जौहर ने ऋतिक रोशन को आखिरी बार अपनी फिल्म कभी खुशी कभी ग़म में 21 साल पहले डायरेक्ट किया था। तब से करण ऋतिक के साथ दोबारा काम करने का मौका तलाश रहे थे।

karan-johar-hrithik-roshan-reunite-on-big-budget-action-film-21-years-after-kabhi-khushi-kabhie-gham

आखिरी बार, ऋतिक रोशन, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की अग्निपथ रीमेक में दिखाई दिए थे। वहीं हाल ही में उनका नाम धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म RN Kao बायोपिक से जुड़ा था। इसके अलावा, माना जा रहा था कि धर्मा प्रोडक्शन्स सौरव गांगुली बायोपिक के राइट्स खरीद रही है और इसमें मुख्य भूमिका के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया जा रहा है लेकिन सब बातें अफवाह रह गईं।

एक्शन अवतार से वापसी

एक्शन अवतार से वापसी

ऋतिक ने वॉर के साथ साबित कर दिया है कि अभी भी उनमें एक्शन फिल्मों को लेकर जो कॉन्फिडेंस है उस पर दर्शक जान छिड़कते हैं। और देखा जाए तो इस उम्र में भी ऋतिक जितना फिट और गुड लुकिंग एक्शन स्टार हिंदी सिनेमा के पास नहीं है।अब देखना है कि ऋतिक रोशन, करण जौहर के इस ऑफर को हां करते हैं या नहीं क्योंकि जब तक ऋतिक स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं होते तब तक उनका कितना करीबी दोस्त क्यों ना हो, वो फिल्म को हां नहीं करते हैं।

फाईटर पर कर रहे हैं काम

फाईटर पर कर रहे हैं काम

फिलहाल ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाईटर पर काम करना शुरू कर चुके हैं। ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद 2019 में वॉर के साथ इतिहास बना चुके हैं और उससे पहले बैंग बैंग के साथ। फाईटर, इस जोड़ी की तीसरी फिल्म है और फैन्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। खासतौर से इसलिए क्योंकि ऋतिक और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फैन्स काफी समय से एक साथ देखना चाहते हैं।

कृष 4 की भी तैयारी

कृष 4 की भी तैयारी

इसके अलावा ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ ये तो कंफर्म कर दिया है कि कृष 4 आएगी। लेकिन कब, ये किसी को नहीं पता है। फिल्म पर काम शुरू हो चुका है, इस बात की पुष्टि खुद राकेश रोशन ने की थी। वहीं जब से ऋतिक रोशन ने भी कृष 4 की पुष्टि की है तब से फिल्म को लेकर ढेरों Fan Theories चर्चित हैं। अब इनमें से कोई फैन थ्योरी सच निकलती है या फिर कृष 4 की कहानी बिल्कुल अनोखी होगी, इसके लिए तो केवल फिल्म का ही इंतज़ार करना होगा।

रावण की अफवाहें

रावण की अफवाहें

ऋतिक रोशन के नाम की अगर सबसे ज़्यादा चर्चा है तो वो है नितेश तिवारी की रामायण के लिए जिसमें दीपिका पादुकोण सीता का किरदार निभाते दिखेंगे। मधु मंटेना इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और माना जा रहा है कि ऋतिक रोशन इस फिल्म में रावण का किरदार निभाने के लिए हामी भर चुके हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका निभाएंगे और ऋतिक - रणबीर को फिल्म के लिए 75 करोड़ रूपये ऑफर हुए हैं।

विक्रम वेधा की शूटिंग

विक्रम वेधा की शूटिंग

2021 में दशहरा के दिन ऋतिक रोशन ने सैफ अली खान के साथ विक्रम वेधा रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का एक शेड्यूल पूरा हो चुका है और आगे का शेड्यूल कोरोना और ऋतिक की आने वाली फिल्मों की डेट्स पर निर्भर करता है। फिल्म में पहले आमिर खान और सैफ अली खान काम कर रहे थे लेकिन आमिर ने ये फिल्म छोड़ दी और ऋतिक ने उन्हें रिप्लेस किया।

वॉर 2 के चर्चे

वॉर 2 के चर्चे

यशराज फिल्म्स की वॉर की सफलता के बाद इस फिल्म के सीक्वल के चर्चे काफी ज़ोरों पर हैं। सिद्धार्थ आनंद ने एक इंटरव्यू में कंफर्म भी किया है कि 2022 से वॉर सीक्वल पर काम शुरू हो जाएगा। 2019 में आई इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता था और उस साल की सबसे कमाने वाली फिल्म बनी थी।

अफवाहों का बाज़ार

अफवाहों का बाज़ार

इसके अलावा ऋतिक रोशन का नाम अफवाहों में कुछ फिल्मों से जु़ड़ा है। माना जा रहा है कि फराह खान और रोहित शेट्टी सत्ते पे सत्ता रीमेक बना रहे थे जो ऋतिक रोशन को ऑफर की गई थी लेकिन ऋतिक ने ये फिल्म छोड़ दी। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन के साथ संजय लीला भंसाली, सलमान खान की छोड़ी हुई फिल्म इंशाल्लाह पर काम वापस शुरू कर सकते हैं। अब इनमें से कितनी फिल्में परदे पर उतरती हैं और कितनी कागज़ पर रह जाती हैं ये तो अगला साल ही बताएगा। फिलहाल तो फैन्स करण जौहर और ऋतिक रोशन की साझेदारी की खबर से काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X