बॉलीवुड के सिंगल स्टार्स के लिए शानदार पार्टी, जानिए कौन करेगा होस्ट!

By Shweta

वेलेंटाइन डे का मौसम हर तरफ छाया हुआ है और ऐसे में हमारे बॉलीवुड स्टार्स कहां पीछे रहने वाले हैं। लेकिन उन स्टार्स का क्या जो सिंगल हैं और वेलेंटाइन डे अकेले मनाएंगे। आपको बता दें कि उनके लिए भी बॉलीवुड के एक शख्स ने शानदार प्लानिंग कर रखी है। और ये शख्स कोई और नहीं बल्कि करण जौहर हैं।

जी हां करण जौहर वेलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड के सिंगल स्टार्स के लिए एक खास पार्टी रखने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड के सिंगल स्टार्स शामिल होंगे। अब देखना वाकई मजेदार होगा कि आखिर इस पार्टी में कौन कौन से स्टार्स शामिल होते हैं। क्योंकि बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स तो वेलेंटाइन डे में व्यस्त रहेंगे।

karan-johar-host-grand-bash-the-singles-bollywood-on-valentines-day

करण जौहर बॉलीवुड के सबसे बड़े पार्टी लवर हैं। वो आए दिन अपने दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन करते रहते हैं और दोस्तों की पार्टी में नजर भी आते हैं। ऐसे में उनसे इस तरह की उम्मीद की जा सकती है। पार्टी में जाहिर है हर किसी की निगाहें मेहमानों पर होगी।

आपको बता दें कि पिछले साल भी करण जौहर ने वेलेंटाइन डे के मौके पर ऐसी पार्टी रखी थी जिसमें कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स शामिल हुए था। पिछले साल की तरह उम्मीद की जा रही है सारा अली खान भी इस साल पार्टी में धमाकेदार एंट्री लेंगी।

अभी कुछ दिनों पहले अपने बच्चों यश और रूही के पहले जन्मदिन पर भी करण जौहर ने ग्रैंड पार्टी रखी थी जिसमें कई बॉलीवुड स्टार किड्स और स्टार्स शामिल हुए थे।इस साल पार्टी में हो सकता है कुछ नए चेहरे दिखाई दें तो कुछ चेहरे नजर ही ना आएं। कुछ स्टार्स जो पिछले वेलेंटाइन डे पर सिंगल थे वो अब सिंगल नहीं रहे तो कुछ कपल अब अलग हो चुके हैं।

जैसे पिछले साल आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा रिलेशनशिप में थे लेकिन फिलहाल दोनों का ब्रेकअप हो चुका है तो वहीं रणबीर कपूर पिछले साल की तरह इस साल भी सिंगल हैं।बहरहाल हमारी तरह आपको भी कल तक का इंतजार करना पड़ेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X