''ड्रग पार्टी'' को लेकर विवादों में थे करण जौहर, अब किया उस पार्टी का खुलासा, बताई सच्चाई

By Staff

हाल ही में करण जौहर की वीकेंड पार्टी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिस पर लोगों ने निशाना साधते हुए बॉलीवुड सितारों को नशेड़ी तक कह डाला था। करण जौहर इस मुद्दे पर शांत थे, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि जब मैंने कुछ गलत नहीं किया तो मुझे उस पर सफाई देने की जरूरत नहीं लगी। ये सब आधारहीन बातें हैं।

करण जौहर की पार्टी के वीडियो पर शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा था- ये देखिए हमारे बॉलीवुड स्टार को, जो गर्व से नशे में डूबे हैं। वे पब्लिक फिगर्स हैं! उन्हें स्टार्स कहकर बुलाया जाता है और वे कई सारी सुविधाओं का उपभोग करते हैं।

Karan Johar

इस पार्टी में करण जौहर समेत दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, मलाइका अरोड़ा खान, विकी कौशल, वरूण धवन, अयान मुखर्जी और जोया अख्तर शामिल थे।

जब करण से इस पार्टी के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- 'उस पार्टी में सभी ऐसे सितारे मौजूद थे जिन्होंने अपनी मेहनत से एक मुकाम हासिल किया है। एक हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद सभी एक साथ एंजॉय करने के लिए साथ आए थे। अगर कुछ गलत हो रहा होता तो क्या मैं वीडियो शेयर करता। मैं इतना बेवकूफ नहीं हूं।'

करण जौहर ने आगे कहा, किसी ने लाइट के reflection को ड्रग पाउडर बता दिया और बाकी लोगों ने मान भी लिया। बल्कि विकी तो उस वक्त डेंगू से उबर रहा था और नींबू पानी पी रहा था। और मैं बता दूं कि मेरी मां भी वहीं बगल के कमरे में थी। वह सबसे मिलकर गई थीं। हम सब एक फैमिली की तरह थे, जहां दोस्त एक साथ बैठकर अच्छा समय बिताते हैं। इस दौरान हम अच्छा संगीत सुन रहे थे, हम अच्छा खाना खा रहे थे और अच्छी एनर्जी के साथ बातचीत कर रहे थे। इसके अलावा कुछ नहीं था।'

इस विवाद पर प्रतिक्रिया ना देने की बात पर करण ने कहा- 'इस तरह के आधारहीन आरोपों पर मैंने रिएक्ट करना जरूरी नहीं समझा। लेकिन मैं इससे परेशान हूं, और अगली बार इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए जाएंगे तो मैं कानूनी रास्ता अपनाऊंगा। आप हमारी प्रतिष्ठा पर केवल इसलिए सवाल खड़ा नहीं कर सकते क्योंकि आप कुछ भी मानकर बैठे हुए हैं। आप एक आधारहीन आरोप नहीं लगा सकते हैं, जिसका कोई तथ्य नहीं है, कोई सच्चाई नहीं है, कोई वास्तविकता नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X