करण जौहर का एक और धमाकेदार प्रोजेक्ट, शेरशाह के बाद इस स्वतंत्रता सेनानी पर बनाएंगे फिल्म!
फिल्ममेकर करण जौहर को लेकर मशहूर है कि वो एक से बढ़कर एक कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनते हैं और काफी अलग अलग कहानियों के साथ बड़ा धमाका करते नजर आते हैँ। करण जौहर को लेकर अब एक खबर सामने आ रही है जो कि काफी चर्चा में है। पता चला है कि वो एक दमदार प्रोजेक्ट बनाने जा रहे हैं जो कि फिर से एक सच्ची कहानी पर आधारित होगा।
पिंकविला ने अपनी एक खबर में दावा किया है कि इस फिल्म की कहानी पर काम शुरु हो चुका है। उषा मेहता की बात करें तो वो एक स्वतंत्रता सेनानी थीं। उन्होने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और इस दौरान एक खूफिया रेडियो सर्विस शुरु की थी।

बताया जाता है कि इस रेडियो सर्विस के जरिए भारत की जनता को स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी दी जाती थी। ब्रिटिश सरकार से बचने के लिए इसका प्रसारण हर रोज बदल दिया जाता था।

रिस्क नहीं लेगें
करण जौहर इस फिल्म को काफी शानदार बनाने वाले हैं इसके लिए वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेगें। हालांकि इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस कौन होंगी इसको लेकर खुलासा होना अभी बाकी है। स्टारकास्ट को लेकर अभी किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई जा रही है।

देशभक्ति पर कई फिल्म प्रोड्यूस की हैं
करण जौहर ने इसके पहले देशभक्ति पर कई फिल्म प्रोड्यूस की हैं। हाल ही में शेरशाह रिलीज हुई थी और कुछ समय पहले फिल्म राजी ने रिलीज होकर धमाका किया था। फिल्म को लेकर चर्चा है कि उषा मेहता एक दमदार कहानी साबित होगी।

शानदार फिल्में बनाई है
करण जौहर ने लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है और एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में बनाई है। इस फिल्म की कहानी पर काम करने के लिए वो उत्सुक हैं लेकिन किसी तरह का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।

सोशल मीडिया से गायब हो गए थे
बीच में कुछ समय के लिए वो सोशल मीडिया से गायब हो गए थे और इसके पीछे कारण था उनका लगातार ट्रोल होना। सुशांत की मौत के बाद लोग लगातार उनपर कमेंट कर रहे थे। करण जौहर ने हालांकि इसको लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

ट्रोल किए जाते हैं
करण जौहर का नाम अक्सर किसी ना किसी विवाद से जुड़ता रहा है। नेपोटिज्म प्रमोट करने को लेकर भी अक्सर वो ट्रोल किए जाते हैं। उनपर कई तरह के आरोप भी लगते हैं। काफी जल्दी वो संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लॉन्च करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications