WOW..करण जौहर ने दिया सलमान को एक अनोखा तोहफा!

[बॉलीवुड न्यूज] निर्देशक करण जौहर अपने सरप्राइज और गिफ्ट्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। शायद यही कारण है कि इंडस्ट्री में सब करण को बेहद प्यार करते हैं। खास कर वे लोग जो उनकी फिल्मों से कभी न कभी जुड़े होते हैं। बहरहाल, ताजा खबर है कि करण ने कुछ इसी तरह की सरप्राइज सलमान खान और निखिल आडवाणी को भी दी है।

karan johar

फिल्म शुद्धि को लेकर भले ही करण जौहर और सलमान खान के बीच सब कुछ ठीक न चल रहा हो। लेकिन आपको बता दें, करण अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी अलग रखते हैं। लिहाजा, करण ने सलमान और निखिल को एक अनोखा गिफ्ट दिया।

करण ने निखिल को एक गाना बतौर गिफ्ट दिया है। करण को लगा कि निखिल यह गाना अपने आने वाली फिल्म में इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें, निखिल आडवाणी फिल्म हीरो का रीमेक बना रहे हैं। इस फिल्म से सुनील शेट्टी की बेटी अथैया शेट्टी और सूरज पंचोली डेब्यू करने जा रहे हैं।

पढ़ें- एक ही छत के नीचे होंगे सलमान- कैट, लेकिन नहीं करेंगे बात..

एक सूत्र के मुताबिक, निखिल इस फिल्म के लिए काफी दिनों से एक गाने की तलाश कर रहे थे। लिहाजा, जब करण को यह बात पता चली तो करण ने निखिल को वह गाना गिफ्ट कर दिया, जिसे करण ने अपनी एक फिल्म के लिए रखा था। लगभग एक साल पहले संगीतकार कुमार ने करण को 10 गाने दिए थे, जिसमें एक यह पंजाबी नंबर था।

करण को यह गाना बेहद पसंद था, लेकिन उन्हें लगा कि यह निखिल की फिल्म में बेस्ट लगेगी। वहीं, यह पंजाबी नंबर सलमान खान को भी बहुत पसंद आई। इस गाने की शूटिंग अगले महीने गोवा में होगी। आपको बता दें, इस फिल्म के लिए अथैया और सूरज को सलमान खान ही मेंटर कर रहे हैं। इसीलिए करण की इस गिफ्ट पर सलमान ने भी बहुत खुशी जताई है। फिल्म में इस गाने को शिप्रा गोयल और देव नेगी आवाज देंगे।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X