Karan Johar को सरेआम अंकल बोल गया सड़क पर घूमता शख्स, सुनते ही गुस्से से लाल हुए फिल्ममेकर

Karan Johar Viral Video: बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों लंदन में अपनी छुट्टियां मनाने में बिजी हैं। लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद करण हैरान रह गए। उन्हें लंदन की सड़कों पर एक फैन मिला, जिसे कुछ नहीं सूझा तो उसने करण को अंकल ही कह दिया।
'अंकल' कहे जाने पर करण जौहर के रिएक्शन का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को जेन थडानी नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया है। वीडियो में वह लंदन की सड़कों पर अपने सामने टहल रहे करण जौहर को देखकर दंग रह जाते हैं।
करण के पास जाने से पहले, वह कैमरे पर सोच रहे थे कि वह उन्हें क्या कहकर पुकारेंगे। उन्होंने पूछा, "क्या मैं उन्हें करण, करण जौहर, मिस्टर करण या मिस्टर जौहर कहूं?" हालांकि, जब वह आखिरकार फिल्ममेकर के पास पहुंचे, तो जेन ने कहा, "हाय अंकल"। कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे करण जौहर इस शब्द से हैरान हो गए और उन्होंने पूछा, "क्या आपने मुझे अंकल कहा?" और फिर वहां से चले गए।
वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स में हंसी की लहर दौड़ गई, और वे इस बात पर हैरानी जताने लगे कि आखिर घटना के बाद जैन कैसे बच गए।
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, करण जौहर की हालिया प्रोडक्शन फिल्म 'बैड न्यूज़' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। विक्की कौशल, त्रिपती डिमरी और एमी विर्क स्टारर इस फिल्म ने अपने पहले हफ़्ते में 43 करोड़ रुपये कमाए और यह 50 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेज़ी से बढ़ रही है।
उनका अगला प्रोडक्शन, ग्यारह ग्यारह, जल्द ही ज़ी5 पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है, और इसमें धैर्य करवा, राघव जुयाल और कृतिका कामरा लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications