करण जौहर ने किया SOTY 2 का प्रमोशन तो हो गए ट्रोल- यूजर्स बोले 'फ्लॉप ऑफ द ईयर'
अभिनेता टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का प्रदर्शन काफी शानदार नहीं रहा है और जितना फैंस को उम्मीदें थीं उनपर फिल्म खरी नहीं उतर पाई है। हाल ही में करण जौहर ने फिल्म की कमाई को लेकर एक ट्वीट कर दिया जिसके बाद फैंस ने उनको काफी बुरी तरह से ट्रोल कर डाला है। दरअसल करण जौहर ने फिल्म का प्रमोशन करते हुए एक फोटो पोस्ट की जिसमें लिखा था कि फिल्म ने एक सप्ताह में 57.90 करोड़ की कमाई कर ली है। फिर क्या था लोगों ने कुछ इस तरह से उनके खरी खोटी सुना डाली...
गौरतलब है कि फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं क्योंकि पहली स्टूडेंट ऑफ द ईयर को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब लोगों को ये फिल्म बिल्कुल क्यों नहीं पसंद आई है इसके बारे में करण जौहर को सोचना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











