करण जौहर बने पहले बॉलीवुड फिल्म मेकर, मैडम तुसाद लंदन में लगेगा पुतला
Recommended Video

हर मशहूर हस्ती का पुतला बनाने वाले मैडम तुसाद ने अब एक ऐसा फैसला लिया है जो इसके पहले कभी भी नहीं हुआ है। बता दें कि इस समय किसी अभिनेता नही बल्कि एक निर्माता-निर्देशक का पुतला पहली बार मैडम तुसाद लंदन में बनने जा रहा है। हिंदी फिल्म इस फिल्ममेकर का नाम करण जौहर है जो कि मैडम तुसाद के संग्राहलय का हिस्सा बनेंगें।
बता दें कि करण जौहर उन फिल्ममेकर्स में से है जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहते है और इसका कारण होता है उनका सबसे मिलना और कई टीवी शोज में नजर आना। करण जौहर की बात करें तो उन्होने अपने फिल्म सफर की शुरुआत बतौर निर्देशक फिल्म कुछ कुछ होता है से की थी और इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे।

फिल्म में शाहरुख खान के अलावा रानी मुखर्जी और काजोल भी थी। बता दें कि इस फिल्म के बाद से करण एक के बाद एक सफलता की सीड़िया चढ़ते रहे।
मैडम तुसाद म्यूजियम के डायरेक्ट से करण जौहर की मुलाकात 12 अप्रैल को हुई थी और इसके बाद ये फाइनल हो गया था कि करण जौहर भी इस म्यूजियम का एक हिस्सा होंगे।
करण जौहर ने जब अपनी फिल्म कुछ कुछ होता है बनाई थी तब वो काफी यंग थे क्योंकि इस साल कुछ कुछ होता है कि रीलीज के 20 साल पूरे होने वाले है।
इसके अलावा करण टीवी पर आने वाले अपने शो कॉफी विद करण को लेकर सुर्खियों में छाए रहते है और यही कारण है कि एक फिल्म मेकर होने के बाद भी लोग करण को जानते है और वो काफी ज्यादा चर्चित निर्देशकों में से एक है।
इसके अलावा करण जौहर को फिल्मों मे एक्टिंग पर भी हाथ आजमाते देखा गया है पर बात कुछ बनी नहीं। सबसे पहले करण जौहर ही फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे मे नजर आए।
इस फिल्म शाहरुख और काजोल लीड रोल में थे और ये फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों मे से एक है। इन दिनो करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की मेकिंग मे व्यस्त चल रहे है।
बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और आपको इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे देखने को मिलेगी। टाइगर के अलावा दोनो फीमेल स्टार इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications