Fist Look- बॉम्बे वेलवेट में करन जौहर का किलर लुक
बॉम्बे वेलवेट की रिलीज डेट आ चुकी है और फिल्म में रणबीर कपूर यानी जॉनी बालराज का लुक भी रिवील हो चुका है। हाल ही में बॉम्बे वेलवेट के विलेन कैजाद खमबट्टा यानी करन जौहर का लुक भी रिवील हुआ जिसे देखकर लोग काफी इंप्रेस हैं। इस पोस्टर में करन जौहर के लुक्स इतने गंभीर और बेहतरीन हैं कि उन्हें देखकर ही विलेन की फीलिंग सी आ रही है।
विलेन के अंदर जो खूबियां होनी चाहिए वो सारी इस पोस्टर के जरिये दिख रही है। अपनी आखों से ही सामने वाले को कंपा देना, अपने चेहरे के भावों से लोगों को ये एहसास ना होने देना कि हमारे अंदर क्या चल रहा है, ये कुछ ऐसी खूबियां है जो करन जौहर के इस विलेन लुक्स में समाहित हैं। करन जौहर को खुद भी यकीन नहीं था कि वो विलेन किरदार में इतने परफेक्ट नज़र आ सकते हैं।
हाल ही में एक शो के दौरान जब कपिल ने करन जौहर से उनके इस किरदार के बारे में पूछा तो करन ने बताया कि वो टिपिकल विलेन नहीं हैं बल्कि वो एक बहुत ही स्टाइलिश और नये जमाने के विलने हैं। बहुत ही क्लासी। अब तो उनके इस पोस्टर को देखकर करन की बात भी सच ही प्रतीत हो रही है।
करन ने अपने इस लुक्स के बारे में बात करते हुए कहा था "जितना मैं सोच सकता हूं उससे भी कहीं ज्यादा जंगली किरदार निभा रहा हूं अनुराग कश्यप की फिल्म में। ये फिल्म पहले मेरे जहन में दूर दूर तक नहीं थी। अब ये पूरी हो चुकी है और मुझे लगता है कि इस फिल्म की रिलीज के दौरान मुझे शहर छोड़कर भागने की जरुरत नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications












