जानकारी के लिए बता दूं बॉलीवुड में केवल एक ही करीना है: करण जौहर
जहां मीडिया से बात करते हुए फिल्म 'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया' के निर्माता करण जौहर ने करीना के लिए चिल्ला कर कहा कि फिल्मोद्योग में सिर्फ एक ही करीना कपूर है और मैं उनका इकलौता प्रशंसक नहीं हूं। मैं व्यक्तिगत तौर पर भी उन्हें पसंद करता हूं। मैं उनके बहुत करीब हूं और इसलिए करीना और आलिया की तुलना करना गलत है।
करण का यह जवाब इसलिए आया क्योंकि वहां खड़े कुछ मीडिया वालों ने आलिया और करीना की तुलना करनी शुरू कर दी थी जो कि करण को नागवार गुजरी। वैसे यह बातें इसलिए उठीं क्योंकि फिल्म 'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया' में फिल्म की हिरोईन आलिया भट्ट करीना कपूर की प्रशंसक बनी हैं। इसलिए लोग आलिया की करीना से तुलना करने लगे।
करण ने कहा कि करीना ने अपने लिए एक शानदार मुकाम बनाया है और एक इतना ऊंचा पैमाना स्थापित कर दिया है कि उनकी आलिया के साथ तुलना करना अनुचित है।करीना और आलिया दो अलग-अलग शख्सियत हैं।"
मालूम हो कि फिल्म 'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया' में वरूण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में है। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म 11 जुलाई को रिलीज हो रही है। शशांक खान निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है देखते हैं कि फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है?
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/hWMWEhOjmFs?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
