पक्की बात: शुद्धि के विलेन होंगे संजय दत्त, सलमान के अपोज़िट आलिया फाइनल!
करण जौहर की फिल्म शुद्धि को लेकर जितनी अटकलें लगाई जा रही हैं, इतना घपला बॉलीवुड की किसी फिल्म में नहीं हुआ है। पहले ये रोल ऋतिक और करीना करने वाले थे फिर ऋतिक इस फिल्म से पीछे हट गए और करीना ने भी पल्ला झाड़ लिया।
इसके बाद आमिर - सलमान सबके बीच शुद्धि हिचकोले खाती रही। इसके बाद खबर आई कि फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को साइन किया जा सकता है लेकिन वहां भी बात नहीं बनी। इसके बाद अब ये लगभग तय माना जा रहा है कि फिल्म की के लीड पेयर होंगे सलमान खान और आलिया भट्ट।
ALSO READ: जगह कोई हो, मज़ाक हमेशा आलिया, टॉप फाइव ALL INDIA BAK#$%^ जोक्स
वहीं फिल्म के लिए विलेन का नाम पूरा तय हो गया है। और इसके लिए वापस दिखेंगे हमारे कांचा चीना यानि संजू बाबा। हाल ही में जब संजय कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आएं थे, तो वह फिल्म "अग्निपथ" के डायरेक्टर करण मल्होत्रा से मिले थे। अपनी पिछली फिल्म में संजय ने "कांचा चीना" जैसा दमदार किरदार निभाया था। अब अगर बात बन जाती है, तो जल्द ही संजय दत्त सलमान खान के साथ नजर आएंगे।
ALSO READ: मसाला:सिद्धार्थ ने मारे आलिया जोक्स, आप पढ़िए टॉप फाइव!


Click it and Unblock the Notifications
