मैं इमरान का फैन हूं: करण जौहर
जाने माने फिल्म निर्माता एवं निर्देशक करण जौहर एक्टर इमरान हाशमी के बड़े फैन हैं। उनका मानना है कि इमरान ने अपने दम पर नाम कमाया है और वह अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन रेंसिल डिसिल्वा के निर्देशन में बनने वाली उनकी अगली फिल्म में इमरान के काम करने के सवाल पर उन्होंने कुछ कहने से इंकार कर दिया।
करण ने कहा, मैं इमरान हाशमी का बड़ा प्रशंसक हूं। उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है और वह अच्छा काम भी कर रहे हैं। सूफीवाद की बात करूं तो इससे जुड़े मेरे सबसे पसंदीदा गानों में, इमरान की फिल्म द डर्टी पिक्चर का गाना, इश्क सुफियाना.. शामिल है।
एक समय था जब इमरान केवल भट्ट कैम्प की ही फिल्मों में नजर आया करते थे। लेकिन इनके बाद दिल तो बच्चा है जी, द डर्टी पिक्चर ने यह साबित कर दिया की इमरान केवल भट्ट कैम्प के ही स्टार नहीं है। करण भी अब इमरान को अपनी आने वाली फिल्म में कास्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











