साफ सुथरी फिल्म है दोस्ताना: करन

बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्म निर्माता करन जौहर का कहना है कि शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही उनकी फिल्म 'दोस्ताना' एक साफ-सुथरी फिल्म है और इसमें किसी खास समुदाय को निशाना नहीं बनाया गया है।
करन ने साफतौर पर बताया कि फिल्म में मस्ती है लेकिन किसी समुदाय या गुट को चोट नहीं पहुंचाई गई है। मैंने आज तक ऐसी कोई भी फिल्म नहीं बनाई है जिससे किसी को भी चोट पहुंचे।
इस फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं। 'दोस्ताना' फिल्म के बाद करन की दूसरी फिल्म 'माई नेम इज खान' आएगी।
आगे पढ़ें: फिल्म 'दोस्ताना' की समीक्षा


Click it and Unblock the Notifications