करण जौहर को नहीं पसंद है होली, कारण हैं अभिषेक बच्चन
होली का त्योहार आने वाला है और बॉलीवुड खासकर होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाता है। हालांकि श्रीदेवी के गुजर जाने की वजह से इस साल बॉलीवुड गमगीन है और शायद ही होली मनाया जाए। लेकिन करण जौहर ने हाल में ही एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें असल में होली मनाना बिल्कुल पसंद नहीं है।
उन्होंने शेयर किया था कि "जब मैं 7 साल का था तो मेरे कॉलोनी के बच्चे सिल्वर पेंट लगाने के लिए मेरे पीछे दौड़ पड़े थे और अंत में मेरा उनसे झगड़ा हो गया।" करण जौहर ने ये भी खुलासा किया कि होली ना मनाने के पीछे एक कारण अभिषेक बच्चन भी हैं जिनकी वजह से उन्हें होली से नफरत हो गई।

दरअसल 10 साल की उम्र में करण जौहर अमिताभ बच्चन के घर होली के दिन पहुंचे और उन्होंने सबको बताया कि उन्हें खेलना पसंद नहीं है।करण जौहर ने कहा कि "मैं अभी बोल रहा था कि अभिषेक ने आकर मुझे रंगों के टब में गिरा दिया और उस दिन से मैंने कभी होली नहीं खेली।"
करण जौहर हमेशा हर खास मौकों पर दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। अब उनकी जिंदगी में यश और रूही की एंट्री हो चुकी है और उन्हें सबसे अच्छा यश और रूही के साथ समय बिताना लगता है।करण जौहर अक्सर यश और रूही की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications