हिचकी : अब करण जौहर ने रानी मुखर्जी को बताया, लोग मुझे स्कूल टाइम पर इसलिए चिढ़ाते थे
रानी मुखर्जी इन दिनो अपनी फिल्म हिचकी की प्रमोशन को लेकर काफी बिजी है और मेहनत भी कर रही है। बता दें कि रानी मुखर्जी ने फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक नया तरीका शुरु किय है जिसमें वो बड़े बड़े सेलेब्रेटीज के पास जा रही है और उनके उनकी लाइफ की सबसे बड़ी हिचकी के बारे में पूछ रही है।
आपको बता दे कि इसी क्रम वो अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए इस बार मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर के पास पहुंच गई और फिल्म के प्रमोशन की तर्ज पर उनके लाइफी की सबसे बड़ी हिचकी के बारे में पूछा।

आपको बता दें कि करण जौहर ने अपनी पुरानी और बचपन की यादों को याद करते हुए कहा कि उनकी एक बहुत बड़ी हिचकी थी जो कि उनको काफी परेशान करती थी और उनको लोगो के सामने जाने और बात करने की भी हिम्मत नहीं पड़ती थी।
करण जौहर ने कहा कि वैसे तो उनकी लाइफ में कई बार हिचकियां आई है पर जो सबसे बड़ी हिचकी थी वो थी उनका आवाज। जीं हां करण जौहर ने कहा कि बचपन में उनकी आवाज लड़कियों के जैसी पतली थी और अगर वो बोलो तो बिल्कुल वैसी ही आवाज निकलती थी। इस बात को लेकर वो कई बार शर्मिंदा भी हुए थे।
करण जौहर ने कहा कि इस बात से वो काफी फिक्र मे रहते थे और इसका हल ढूढने की कोशिश करते थे। करण ने ये भी बताया के स्कूल के बच्चे और उनके सीनियर भी उनके चिढ़ाते थे और उनको इससे काफी समस्या होती थी। लोग कहते थे कि इसकी लड़कियों की तरीके आवाज है और मुझसे बोलने के लिए भी कहते थे।
करण जौहर और रानी मुखर्जी काफी समय के से एक दूसरे को जानते है और एक दूसरे के दोस्त है। आपको याद होगी जब रानी ने करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है में काम किया था। तब से ही उनकी दोस्ती है।
बता दे कि आज करण जौहर की मां का जन्मदिन भी है और वो इसके लिए पार्टी का इंतजाम कर रहे है। बता दें कि करण जौहर की इस पार्टी में शामिल होने के लिए करीना कपूर खान और काजोल भी आ सकती है। फिलहाल रानी मखर्जी की फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
रानी मुखर्जी ने इस फिल्म के लिए एक टीचर का रोल किया है जिसको एक अजीब सी बीमारी होती है। इसकी वजह से उनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म को यूके के युवक की रियल जिंदगी से लिया गया है जिसको ये बीमारी थी। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications