खत्म हुआ करन का 'के-मैनिया'

गौर करें तो करन ने इस अक्षर के मोह से छुटकारा पाने का प्रयास तभी कर दिया था जब उन्होंने माई नेम इज़ खान की कहानी लिखी थी। हालांकि यह कहा जा रहा था कि 'के' अल्फाबेट इस टाइटिल के बीच में मौजूद था। मगर दोस्ताना के साथ उन्होंने 'के' को पूरी तरह से अलविदा बोल दिया।
दोस्ताना के निर्देशक तरुन मनसुखानी हैं। वे एनीमेशन फिल्म कुची-कुची होता है को भी निर्देशित कर रहे हैं। दोस्ताना में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, बॉबी देओल और प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगे। इस फिल्म की एक और खास बात है कि इसकी शूटिंग विश्व के सबसे सेक्सी बीच मियामी में होगी।


Click it and Unblock the Notifications