Karan Johar की डिनर पार्टी पर सोनम कपूर और अनन्या पांडे समेत पहुंचे ये सितारे, तस्वीरें Viral

फिल्ममेकर करण जौहर को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपने करीबी दोस्तों और एक्टर्स को पार्टी देते रहते हैं। ऐसा ही कुछ शुक्रवार की रात को देखने को मिला है। जी हां, करण जौहर ने इस मौके पर अपने करीबियों को डिनर पर आमंत्रित किया था और वहां से इनसाइड तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। करण जौहर इस वक्त कुछ सितारों को लॉन्च करने वाले हैं और इस पार्टी में वो सितारे भी नजर आए।
करण जौहर की पार्टी में पहुंचने वाले मेहमानों की बात करें तो इस लिस्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अभिनेत्री सोनम कपूर, रिया कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, मनीष मल्होत्रा और शरवरी वाघ सहित इंडस्ट्री के कुछ जाने माने नाम नजर आए।
इस लिस्ट में अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी शामिल हैं और दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर वहां पहुंचे थे। इस दौरान पहुंचे सितारों के लुक्स की बात करें तो वो काफी शानदार था और सोनम कपूर को देखते ही बनता है।

अक्सर चर्चा में रहतीं हैं
सभी जानते हैं कि वो अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहतीं हैं और पसंद की जाती हैं। नीरजा एक्ट्रेस टॉलर मेर्मो काफ्तान ड्रेस में अच्छी लग रहीं थीं।

करण जौहर काफी जल्दी फिल्मों में लॉन्च करने वाले हैं
बात करें तो अनन्या पांडे की तो इस दौरान वो रेड ड्रेस में पहुंची थीं और उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं। शनाया कपूर को करण जौहर काफी जल्दी फिल्मों में लॉन्च करने वाले हैं और इसका खुलासा काफी पहले हो चुका है।

धर्मा प्रोडक्शन
धर्मा प्रोडक्शन ने शनाया कपूर के डेब्यू का ऐलान किया था और उनके साथ दो स्टार्स और भी सामने आने वाले हैं। करण जौहर इस बात को लेकर अक्सर ट्रोल भी किए जाते हैं कि वो सिर्फ स्टारकिड्स को ही लॉन्च करते हैं।

बुरी तरह से ट्रोल
बीते कुछ सालों में तो उनको सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया है और उनको बायकॉट करने की मांग उठती रहती है।

उनकी फिल्में लगातार रिलीज हो रहीं हैं
इसका नतीजा ये हुआ था कि कुछ समय तक करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपना कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया था। हालांकि अब वो ट्रैक पर हैं उनकी फिल्में लगातार रिलीज हो रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











