..................... Karan Johar digs past fight between Kareena Kapoor, Ameesha Patel over Kaho Na Pyaar Hai - Hindi Filmibeat

अमीषा पटेल की वजह से गदर 2 की पार्टी में नहीं आई थीं करीना कपूर? करण जौहर ने पुरानी लड़ाई को दी हवा

By Filmibeat Desk
karan-johar-digs-past-fight-between-kareena-kapoor-ameesha-patel-over-kaho-na-pyaar-hai

Kareena Kapoor and Ameesha Patel: कॉफी विद करण सीजन 8 के लेटेस्ट एपिसोड में करीना कपूर और आलिया भट्ट बतौर गेस्ट शामिल होने वाली हैं। एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जहां करीना के सामने करण जौहर एक्ट्रेस अमीषा पटेल का जिक्र करते नजर आ रहे हैं।

वह करीना से पूछते हैं, "आप गदर 2 की पार्टी में क्यों नहीं गईं?" इस पर करीना कहती हैं, "मैं?" तो करण जवाब देते हैं, "हां आप, आपका और अमीषा पटेल का कुछ इस तरह का इतिहास रहा है.. क्या इसीलिए आप नहीं गईं?" हैरान होकर करीना पूछती हैं, "क्या इतिहास?" इस पर करण तुरंत कहते हैं, "कहो ना प्यार है पहले आप कर रही थीं ना.." इस पर करीना जवाब देते हुए कहती हैं, "मैं इग्नोर कर रही हूं करण, जैसा कि आप सब देख सकते हैं।"

करीना- अमीषा की विवादित शुरुआत

जाहिर तौर पर करीना कपूर ने अमीषा पटेल पर बात करने से साफ इनकार कर दिया है। बता दें, दोनों एक्ट्रेस के बीच कभी भी खास दोस्ती नहीं रही है क्योंकि इनकी शुरुआत ही काफी विवादित रही।

राकेश रोशन के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' में पहले ऋतिक रोशन और करीना कपूर की जोड़ी बनी थी। ये दोनों की डेब्यू फिल्म होती। लेकिन करीना के अनुसार, उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी क्योंकि फिल्म में उनका रोल काफी कम था।

करीना ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि राकेश रोशन इस फिल्म से अपने बेटे लॉन्च करना चाहते थे इसीलिए पूरी फिल्म उसी पर फोकस थी। लिहाजा, कहो ना प्यार है.. छोड़कर करीना ने फिर रेफ्यूजी से डेब्यू किया। और इस फिल्म में ऋतिक के साथ जोड़ी बन गई अमीषा पटेल की। इसके बाद, अगले कुछ सालों तक, कई इंटरव्यू में दोनों एक्ट्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ कई बयान दिये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X