SAD..स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से नहीं डेब्यू करेंगी मानुषी..करण जौहर ने किया साफ
पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बेहद खूबसूरत और इंटेलीजेंट जिन्हें हमारे देश में काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में टाइगर श्रॉफ के ऑपोजिट मानुषी छिल्लर की खबर पढ़कर फैन्स भी एक्साइटेड हो गए।
लेकिन अब करण जौहर ने साफ कर दिया है कि वो मानुषी छिल्लर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नहीं ले रहे हैं। उन्होंने इस खबर को महज अफवाह बताया।उन्होंने कहा कि वो बस एक बार मानुषी छिल्लर से मिले हैं और मिस वर्ल्ड जीतने के बाद उनकी मुलाकात नहीं हुई है।

आपको बता दें कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर धर्मा प्रोड्क्शन की मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट में से एक है।डेब्यू के लिए बॉलीवुड में करण जौहर से बेहतर डायरेक्टर कोई और नहीं माना जाता है। उन्होंने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे स्टार्स को लॉन्च किया है। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को भी करण जौहर ही लॉन्च करने वाले हैं।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की लीड एक्ट्रेस कौन होगी इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। कई स्टारकिड्स इस लिस्ट में शामिल हैं। अब देखना ये है कि करण जौहर कब इसकी घोषणा करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











