सुशांत के लिए करण जौहर का इमोशनल पोस्ट- 'मैं अपना दोष मानता हूं कि मैं तुम्हारे टच में नहीं रहा'

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने एकदम हिला कर रख दिया है। अभिनेता के तौर पर उनका काम और उनकी दमदार छवि बन चुकी थी। 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर लेना, बेहद दर्दनीय हैं। उनके फैंस सिर्फ यही खोज रहे हैं कि आखिर क्या कारण था कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया। इस सवाल ने फैंस से लेकर परिवार व दोस्तों को झकझोर कर रख दिया है।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput :Sushant के इस कदम के लिए खुद को दोषी मान रहे हैं Karan Johar | FilmiBeat

ऐसे ही दर्द में फिलहाल करण जौहर हैं। जिन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख, जाहिर किया कि वह सुशांत के निधन की खबर से एकदम टूट चुके हैं। वह लिखते हैं कि मैं खुद को तुम्हारी मौत का कसूरवार मानता हूं जो तुम्हारे टच में नहीं था। मैं महसूस कर सकता हूं कि तुम्हें कितनी जरूरत थी कि तुम हमसे अपनी जिंदगी को शेयर कर सकते। लेकिन मैं ये सब नहीं कर पाया। मैं हमेशा अपनी इस गलती को याद रखूंगा।

मैं उस तरह से नहीं सोच पाया कि हम किस शोर के बीच रहते हैं लेकिन इस सब के बीच कुछ लोग काफी अकेलेपन में हैं जो इसे नहीं झेल पाते हैं। मैं केवल रिश्ते बनाने ही नहीं बल्कि उन्हें निभाने भी चाहिए। आज तुम सुशांत मुझे सीखा कर गए हो कि हर रिश्ते को संभाल कर रखना चाहिए। मैं हमेशा ही तुम्हारी स्माइल और गले लगने के अंदाज को याद करूंगा।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X