स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 में आसिम रियाज? करण जौहर के इस ट्वीट से टूट जाएगा फैंस का दिल
जबसे बिग बॉस 13 खत्म हुआ है और रनरअप के तौर पर आसिम रियाज सामने आए हैं तब से ही एक खबर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हम बात कर रहे हैं आसिम रियाज और उनकी आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 की.. जिसमें उनके साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के डेब्यू करने की भी बात सामने आ रही थी। लेकिन अब इस बात को लेकर पूरी तरह ब्रेक लग गया है क्योंकि इस मामले में खुद करण जौहर ने एक ट्वीट करते हुए सबकी बोलती बंद कर दी है।
करण जौहर ने इस खबर को पूरी तरह से बेबुनियाद और फर्जी बताया है। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा है... 'एक आधारहीन खबर जिसमें स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 बनने की बात खूब चलाई जा रही है।

मेरी गुजारिश है कि जो कोई भी इस खबर को प्रकाशित कर रहे हैं वो कृपया बंद कर दें।' इस बात से इतना तो तय है कि आसिम रियाज को अभी किसी भी तरह की कोई फिल्म नहीं मिली है।
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो कई फिल्मों को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। उनकी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जो कि बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी..
इसके बाद ये मुश्किल है कि करण जौहर इस फिल्म का अगला पार्ट बनाएंगे। सुहाना खान के डेब्यू की बात करें तो अभी इसको लेकर भी किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि शाहरुख खान ने कहा था कि वो सुहाना को फिल्मों के लिए सपोर्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications