OUCH.. एक फ्लॉप.. और 120 करोड़ी फिल्म को झटका.. आधा हो गया बजट!
टॉयलेट एक प्रेम कथा की बेजोड़ सफलता से सभी निर्माताओं को शायद यह समझ आ गया है कि छोटे बजट की फिल्म बनाने में ही ज्यादा समझदारी है। कहीं ना कहीं इससे निर्देशक- निर्माता पर भार कम हो जाता है।
अक्षय कुमार की सुुपरहिट फिल्म.. धमाकेदार 'पार्ट 4'.. FINAL है!
खैर, यहां हम बात कर रहे हैं निर्माता करण जौहर की। जिनके धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले आने वाली फिल्म ड्रैगन। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन करेंगे अयान मुखर्जी।

रिपोर्ट्स थी कि यह फिल्म 120 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार होने वाली है। लेकिन ताज़ा अफवाहों की मानें तो करण जौहर ने फिल्म का बजट सीधे आधा करने की ठानी है। उन्होंने अयान मुखर्जी को च्वॉइस दिया है कि फिल्म आधे बजट पर बनाएं या बंद कर दें।
ऐसे में अयान मुखर्जी ने एक्शन सीन्स के लिए हॉलीवुड से टेक्नीशियन को बुलाने का फैसला स्थगित कर दिया है। फिल्म 2017 के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। बहरहाल, उम्मीद करते हैं करण जौहर का यह फैसला फिल्म के लिए सही साबित हो।
यहां जानें 2017 की फिल्में.. जो बिग बजट की वजह से हुईं फ्लॉप-


Click it and Unblock the Notifications











