किस बोटोक्स और फिलर करने वाली हसीना पर भड़क उठे करण जौहर, 'एक्सटीरियर बदल भी जाए, फितरत नहीं बदलती'

Karan Johar Cryptic Post On Botox: फिल्म मेकर करण जौहर ने फिलर्स, बोटोक्स और एक्सटीरियर को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया।
नोट में करण ने लिखा, "फिलर्स लगा लो फुलफिलमेंट नहीं मिलती... मेकअप लगा लो उमर है घटती, कर लो जितना भी बोटॉक्स, लगोगे जैसी मधुमक्खी ने काट लिया... नाक बदलने से गंध इत्र नहीं बनती, सर्जरी करवाने से एक्सटीरियर (चेहरा) बदल जाएगा... लेकिन मेरी जान... फितरत नहीं बदलती।''
वर्कफ्रंट की बात करें तो, करण 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं, जिसे ओटीटी के लिए बनाया जाएगा। तीसरे पार्ट का निर्देशन रीमा माया द्वारा किया जाएगा, जो शॉर्ट फिल्म 'नोक्टर्नल बर्गर' के लिए जानी जाती हैं।
उन्होंने बताया है कि इस बार फिल्म नहीं, बल्कि SOTY 3 पर वेब सीरीज बनेगी और इसे रीमा माया डायरेक्ट करेंगी। यानी पुनीत मल्होत्रा का पत्ता कट गया है।
करण जौहर ने चंडीगढ़ में आयोजित हुए Cinevesture International Film Festival (CIFF) में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि रीमा माया इसे डायरेक्टर करेंगी और SOTY 3 को वेब सीरीज के रूप में रिलीज करने की प्लानिंग है। मालूम हो कि रीमा को नॉक्टर्नल बर्गर के लिए जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
