CONFIRM: करण जौहर की अगली फिल्म है 'कपूर एंड सन्स'
[बॉलीवुड न्यूज] धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म का दर्शक दिल थामे इंतजार करते हैं। कुछ दिनों पहले ही एक अफवाह ने जोर पकड़ी थी कि करण जौहर एक फिल्म शुरू कर रहे हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में होंगे। इस फिल्म का निर्देशन करेंगे शकुन बत्रा।

बहरहाल, करण जौहर ने सभी अफवाहों पर ताला लगाते हुए कंफर्म किया है कि वे एक ऐसी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म का नाम होगा ''कपूर एंड सन्स''। फिल्म में इन तीन मुख्य किरदारों के अलावा ऋषि कपूर भी होंगे।
पढ़ें- रोहित शट्टी की 'दिलवाले'..क्या है किरदार, क्या कहानी!
'कपूर एंड सन्स' में ऋषि कपूर 90 साल के परिवार के बुजुर्ग के रूप में नजर आएंगे। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और फवाद खान उनके ग्रैंड चिल्ड्रन होंगे। आपको बता दें, काफी दिनों से इस खबर की चर्चा थी कि आने वाली किसी फिल्म में सिद्धार्थ और आलिया भाई-बहन बनेेगे। लिहाजा, अब साफ हो गया है कि यह फिल्म करण जौहर की कपूर एंड सन्स है।
शकुन बत्रा को इससे पहले हमने धर्मा प्रोडक्शन के लिए एक मैं और एक तू फिल्म का निर्देशन करते देखा है। इस फिल्म में करीना कपूर और इमरान खान मुख्य किरदारों में थे।
बहरहाल, 'कपूर एंड सन्स' में ऋषि कपूर के बेटे और बहु का किरदार कौन निभाएगा, यह अभी फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन हमें उम्मीद है, लोगों को अभी से ही करण जौहर की इस फिल्म का इंतजार होगा.. आखिर आलिया भट्ट और सिद्धार्थ को भाई-बहन बने देखना भी दिलचस्प होगा।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



