..................... Karan Johar clarifies Takht not shelved after Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani takht work start | तख्त के ऐलान को हुए 3 साल, करण जौहर ने बताया देरी का कारण, कहा- मेरा पैशन प्रोजेक्ट है ये - Hindi Filmibeat

तख्त के ऐलान को हुए 3 साल, करण जौहर ने बताया देरी का कारण, कहा- मेरा पैशन प्रोजेक्ट है ये

पिछले कुछ समय से लगातार खबरें आ रही थीं कि करण जौहर की तख्त का डिब्बाबंद हो गया है। तख्त को लेकर अब करण जौहर ने साफ किया है कि उनकी फिल्म तख्त ठंडे बस्ते में नहीं है। वह जल्द ही इस पर काम शुरू करेंगे। साथ ही करण जौहर ने ये भी बताया कि आखिर क्यों तख्त फिल्म में देरी हो रही है।

साल 2019 में करण जौहर ने तख्त का ऐलान किया था। लेकिन कोरोना और अन्य कारणों के चलते फिल्म की शूटिंग शुरू ही नहीं हो सकी। इस दौरान खबरें आने लगी कि तख्त फिल्म का डिब्बाबंद किया जा चुका है। अब ये फिल्म नहीं बनेगी।

 Karan Johar

इन अफवाहों पर करण जौहर ने विराम लगाया। एक इंटरव्यू में करण जौहर ने बताया, नहीं तख्त फिल्म जरूर बनेगी और वह खुद इसे बनाने वाले हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म के बाद वह तख्त पर काम करने वाले हैं। मैं तख्त फिल्म को ऐसे जाने नहीं दे सकता।

इंटरव्यू में करण जौहर ने बताया कि ये फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। तख्त पर उन्होंने दो साल से ज्यादा समय काम किया है और अभी भी जारी है। ऐसे में वह कैसे इस फिल्म को बंद कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X