देखिये सैफीना की शादी के लिए करन की तैयारी
करन जौहर बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग ये जानते हैं की करन जौहर निर्देशक होने के साथ साथ डांस कोरिओग्राफार भी हैं। इस वक़्त करन सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी की रस्मों के दौरान चलने वाले फंकशन में होने वाले डांस परफोर्मेंसेस को कोरिओग्राफ कर रहे हैं। खबर है की करन खुद करीना के संगीत में फिल्म अब चाहे माँ रूठे या बाबा गाने पर डांस करेंगे और तुषार कपूर फिल्म रा।वन के गाने छम्मक छल्लो पर डांस करेंगे। इन दोनों डांस को करन जौहर ही कोरिओग्राफ कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले ही ये खबर आई थी की करन जौहर सैफीना की शादी के संगीत में होने वाले डांस को खुद कोरिओग्राफ करेंगे। इससे पहले भी करन ने अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में और हाल ही में हुई रितेश देशमुख और जेनेलिया की शादी में भी डांस कोरिओग्राफ किया था और अब वो सैफीना की शादी में डांस कोरिओग्राफ कर रहे हैं।

वैसे ये बात बहुत ही कम लोगों को पता है की करन फिल्म निर्देशक के साथ एक बेहतरीन डांस कोरिओग्राफर भी हैं। इस समय कलर्स पर आ रहे डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा में भी करन जौहर को जब जज की कुर्सी पर बैठाया गया तो सभी को आश्चर्य हुआ ये देखकर की करन जो की एक निर्देशक है वो डांस कॉम्पटीशन को भला कैसे जज करेंगे। अब इस खबर को पढने के बाद शायद सबकी ग़लतफहमी दूर हो जाएगी और सबको पता चल जाएगा की करन सिर्फ अच्छे निर्देशक ही नहीं बल्कि डांस के मास्टर भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications