कान्स में करण जौहर के गालों के गड्डों पर सबकी नजर! 52 की उम्र में मेकअप वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया सिर

Karan Johar Cannes

Karan Johar Cannes Make Up: फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्मों के साथ साथ उनका फैशन स्टेटमेंट हर किसी को चर्चा करने पर मजबूर कर दिता है। करण जौहर हमेशा से ही फैशन में खासा रुचि रखते हैं। अब करण जौहर कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं और यहां से उनकी तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया बवंडर काट रखा है।

दरअसल, करण जौहर ने अपने लुक और फोटोशूट की सीरीज इंस्टाग्राम पर ड्रॉप की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उनके मेकअप से लेकर तैयार होने और कान्स फेस्टिवल में जाने तक की स्टोरी दिखाई है। इस वीडियो में करण के मेकअप को लेकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

इस दौरान करण जौहर ने डिजाइनर्स कपड़ों के साथ साथ बेहद खूबसूरत एसेसीरीज भी कैरी किया था। इसके साथ ही फोटोशूट के दौरान कम्सीन हसीना की तरह लटके-झटके दिखाते करण जौहर के तमाम वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो और तस्वीरों पर उनकी जिगरी करीना कपूर ने भी कमेंट बरसाए हैं।

जहां करण जौहर के इस लुक पर तमाम लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं तो वहीं काफी सारे यूजर्स करण जौहर को बुरी तरह से ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें कि करण जौहर के तमाम मीम्स की भी सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आई रहती हैं। कुछ लोग तो करण जौहर के पाउट लुक्स को नारियल से भी कंपेयर करते हैं। हालांकि इन सबसे से करण जौहर को कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो खुलकर अपने फैशन को फ्लॉन्ट करते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण जौहर ने हाल ही में शरीर को लेकर एक अजीबोगरीब खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं 'बॉडी डिस्मॉर्फिया' की परेशानी से जूझ रहा हूं। इस परेशानी के कारण मैं स्वीमिंग पूल में भी नहीं जा पाता। मैंने इससे उबरने की काफी कोशिश की लेकिन अब तक मुझे सफलता नहीं मिली है। इस परेशानी के कारण ही मैं अपने साइज से बड़ा कपड़े पहनता हूं। भले ही मैं अपना कितना भी वजन कम कर लूं। लेकिन यह परेशानी मेरा पीछा नहीं छोड़ रही है। मुझे हमेशा फिल होता रहता है कि मैं मोटा दिख रहा हूं।

अगर 'बॉडी डिस्मॉर्फिया' के बारे में बात करें तो यह व्यक्ति की मेंटल हेल्थ को दर्शाता है कि कोई व्यक्ति अपनी उपस्थिति को लेकर काफी ज्यादा नेगेटिव हो जाता है। बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर (BDD) या बॉडी डिस्मॉर्फिया यह एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है। जिसमें व्यक्ति अपने रूप-रंग में खामियों के बारे में अक्सर चिंतित रहता है। ये खामियां अक्सर दूसरों को नज़र नहीं आती हैं। किसी भी उम्र के लोगों को BDD हो सकता है। लेकिन यह किशोरों और युवा वयस्कों में सबसे आम है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित करता है।

More from Filmibeat

Read more about: karan johar cannes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X