टूट गया करण जौहर के सब्र का बांध? धमकियां दे रहे ट्रोल्स के खिलाफ लेंगे लीगल एक्शन!
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और डिप्रेशन की वजह सामने आई थी। इसके बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को टारगेट किया जा रहा है और ऐसा कहा जा रहा इन्ही के कारण सुशांत काफी प्रताड़ित किए गए हैं। उन्ही में से एक नाम फिल्ममेकर करण जौहर का भी जो कि लगातार सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं और लोगों के द्वारा उनको काफी खरी खोटी सुनाई जा रही है।
ऐसा कहा जा रहा है कि करण जौहर के कारण सुशांत सिंह राजपूत को कई प्रोजेक्ट्स हाथ धोना पड़ा था। लेकिन अब सूत्रों से एक ऐसी खबर आ रही है जो कि ट्रोल्स की नींद हराम करने वाली है। पता चला है कि जो ट्रोल्स काफी कुछ सीरियस धमकियां लगातार दे रहे हैं उनके खिलाफ करण जौहर लीगल एक्शन लेने का विचार कर रहे हैं। पता चला है कि लोग सोशल मीडिया पर उनको और उनके परिवार को धमकियां दे रहे हैं।
कंगना रनौत ने सलमान खान, अजय देवगन और आमिर खान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात- हैरान रह जाएंगे!


Click it and Unblock the Notifications