..................... Karan johar buy the rights of Telugu movie Jersey to make in Hindi remake! - Hindi Filmibeat

कबीर सिंह के बाद इस साउथ रीमेक में नजर आ सकते हैं शाहिद कपूर- करण जौहर ने खरीदे राइट्स?

By Staff

साउथ की फिल्मों को जब हिंदी में रीमेक करके रिलीज किया जाता है तो निश्चित तौर पर एक बड़ा धमाका होता है। इस समय फिल्म कबीर सिंह धमाल मचा रही है जो कि साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। इस फिल्म में लीड रोल में शाहिद कपूर नजर आएं हैं जिन्होने धमाकेदार अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। अब फिल्ममेकर करण जौहर को लेकर एक बात सामने आ रही है कि उन्होने भी एक तेलुगू फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं और उसको हिंदी में रीमेक करेंगें।

हम बात कर रहें हैं फिल्म जर्सी की, जिसके राइट्स खरीदे जा चुके हैं। इस फिल्म को तेलुगू में निर्देशक गौतम तिन्नानुरी ने निर्देशित किया था और इस फिल्म में नानी श्रद्धा श्रीनाथ और सत्यराज नजर आए थे।

karan johar, shahid kapoor, करण जौहर, शाहिद कपूर

फिल्म एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को देखने के बाद करण जौहर काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं और उन्होने राइट्स खरीदे हैं। हालांकि ये राइट्स कितने में खरीदे गए हैं इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है।

अफवाहों की बात करें तो इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को अप्रोच किया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी किसी भी तरह की खबर सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X