सरकार बजट में मनोरंजन क्षेत्र पर भी दे ध्यान

जाने माने फिल्म निर्माता एवं निर्देशक करण जौहर ने कहा कि सरकार को नए बजट में मीडिया और मनोरंजन उद्योग पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार 2012 के केंद्रीय बजट सत्र में इस उद्योग को उचित महत्व और प्राथमिकता देगी।

करण ने कहा कि सरकार को सिनेमा के महत्व को भी समझना चाहिए क्योंकि यह समाज में निर्णायक सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने में मदद करता है। सरकार के लिए यह समझना जरूरी है कि हमारा एक उद्योग है और हम जो भी काम करते हैं वह जनता के लिए ही होता है। हम कोई छोटा मोटा मनोरंजन नहीं करते हैं।

बॉलीवुड के बारे में उन्होंने कहा कि हमारा आधार लगातार बड़ता जा रहा है। हम सिनेमा के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव लाने का भी काम करते हैं। इसलिए हमारे काम पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। हम भी करों और निश्चित नियमों से बंधे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से पायरेसी की बात कर रहे हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए हमें सरकार की मदद चाहिए। यह लंबे समय से चल रही लड़ाई है। हमें करों और दूसरे मसलों पर सरकार की मदद चाहिए। नए बजट से अपनी उम्मीदों की बात करते हुए उन्होंने कहा, हमारी मांग है कि बजट में फिल्म उद्योग की अनदेखी ना की जाए। आपको बता दें कि करण फिक्की मनोरंजन समिति के सह अध्यक्ष भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X