तेजी से खत्म हो रहा है करण जौहर का मांस, हर कोई पूछ रहा इस गंभीर बीमारी का नाम

Karan Johar Shocking Look: फिल्म मेकर करण जौहर यूं तो अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए काफी मशहूर हैं लेकिन इस बार स्टार की हालत देख हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल, यूं तो करण जौहर ने मेल फैशन को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है लेकिन ट्रोल के लिए करण जौहर का ये लुक अलग ही मसाला है। दरअसल, करण जौहर की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई करण जौहर की हालत को लेकर काफी हैरान परेशान दिखाई दे रहा है।
कॉमेडियन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर समय रैना के साथ करण जौहर की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे करण ने शरीर पर कपड़े नहीं पहने हैं बल्कि किसी ने हेंगर में कपड़ो को लटका दिया है। तस्वीर में करण जौहर ग्रे कलर के कपड़ो में पॉकेट में हाथ डाले पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पतले झुर्रियोदार चेहरे पर बड़ा सा चश्मा भी लगाया हुआ है।
कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि करण अब 'बीमार जैसे' लगने लगे हैं। तस्वीर में करण हल्के ग्रे रंग के ढीले-ढाले कपड़ों में खड़े हैं और उनके पतले शरीर की झलक साफ दिख रही है। समय रैना ने फोटो के साथ कैप्शन दिया - 'वो शख्स जिसने भारत की सबसे बेहतरीन प्रतिभाओं को लॉन्च किया', हालांकि लोगों का ध्यान सीधे करण की सेहत की ओर चला गया। हर कोई करण जौहर से उनकी इस बीमारी के बारे में सवाल कर रहा है जिसके कारण उनका मां तेजी से खत्म होता जा रहा है और वो इतने दुबले पतले दिखाई दे रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर लोगों ने कमेंट्स में करण के लुक को लेकर तरह-तरह की बातें कीं। किसी ने लिखा, 'लगता है ये वजन कम करना सेहत के लिए सही नहीं है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो पहले बहुत अच्छे लगते थे, अब ये दुबला लुक उन्हें सूट नहीं कर रहा।' कई फैंस ने ये भी आशंका जताई कि कहीं करण किसी गंभीर बीमारी से तो नहीं जूझ रहे। कुछ ने तो ये भी कयास लगाए कि शायद करण ने वजन घटाने के लिए कोई दवा, जैसे कि 'ओजेम्पिक' का इस्तेमाल किया है, जो हाल ही में सेलेब्स के बीच लोकप्रिय हो रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण जौहर ने हाल ही में शरीर को लेकर एक अजीबोगरीब खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं 'बॉडी डिस्मॉर्फिया' की परेशानी से जूझ रहा हूं। इस परेशानी के कारण मैं स्वीमिंग पूल में भी नहीं जा पाता। मैंने इससे उबरने की काफी कोशिश की लेकिन अब तक मुझे सफलता नहीं मिली है। इस परेशानी के कारण ही मैं अपने साइज से बड़ा कपड़े पहनता हूं। भले ही मैं अपना कितना भी वजन कम कर लूं। लेकिन यह परेशानी मेरा पीछा नहीं छोड़ रही है। मुझे हमेशा फिल होता रहता है कि मैं मोटा दिख रहा हूं।
अगर 'बॉडी डिस्मॉर्फिया' के बारे में बात करें तो यह व्यक्ति की मेंटल हेल्थ को दर्शाता है कि कोई व्यक्ति अपनी उपस्थिति को लेकर काफी ज्यादा नेगेटिव हो जाता है। बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर (BDD) या बॉडी डिस्मॉर्फिया यह एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है। जिसमें व्यक्ति अपने रूप-रंग में खामियों के बारे में अक्सर चिंतित रहता है। ये खामियां अक्सर दूसरों को नज़र नहीं आती हैं। किसी भी उम्र के लोगों को BDD हो सकता है। लेकिन यह किशोरों और युवा वयस्कों में सबसे आम है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित करता है।


Click it and Unblock the Notifications












