करण जौहर ड्रग्स पार्टी वीडियो पर बोले, साथियों के नाम आने पर कहा - इन लोगों से कोई लेना देना नहीं
बॉलीवुड में ड्रग्स केस खुलने के बाद से लगातार करण जौहर की एक पार्टी चर्चा में थी जहां बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे शामिल थे। इस पार्टी का एक वीडियो बाहर आया था जहां सभी सितारे नशे में धुत लग रहे थे और कहा गया कि सबने ड्रग्स लिए हुए थे।
वहीं दूसरी तरफ, रकुल प्रीत सिंह ने भी NCB से अपनी पूछताछ में धर्मा प्रोडक्शन्स से जुड़े कुछ लोगों का नाम बताया जिन्हें करण जौहर के साथी कहा जा रहा था। अब करण जौहर ने इन सारी बातों पर एक साथ बयान जारी किया है।

करण ने इस बयान में साफ लिखा है - कई न्यूज़ चैनल लगातार ये झूठी खबर चला रहे हैं कि मेरे घर पर हुई एक पार्टी में लोगों ने नारकोटिक्स पदार्थ लिए थे। ये सारी खबरें झूठी हैं और आपत्तिजनक हैं। ये गलग खबरें हैं जो मेरे बारे में फैलाई जा रही हैं।
मैंने 2019 में भी साफ किया था कि उस वीडियो में किसी ने ड्रग्स नहीं ली थी और मैं फिर से एक बार साफ करता हूं कि उस पार्टी में किसी भी प्रकार के कोई भी नारकोटिक्स पदार्थ का इस्तेमाल नहीं हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications