''अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार फिल्म करने के दौरान मैं बेहोश हो गया था''
बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बिग बी सभी ओर से बधाई मिल रही है। नेताओं से लेकर अभिनेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। ऐसे में निर्माता- निर्देशक करण जौहर ने भी इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा है, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। करण जौहर ने बताया कि अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार काम करने के समय वह बिग बी को देखते ही बेहोश हो गए थे।

अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर के साथ करण जौहर ने लिखा- 'मैं 3 या 4 चार रहा हूंगा जब मैंने इनके व्यक्तित्व को पहचाना। मुझे इनके आस-पास रहकर ही बढ़ने का मौका मिला। मुझे बताया गया था कि सम्मान के तौर मुझे उनके पैर छूने हैं.. लेकिन यह चीज धीरे-धीरे मेरे लिए स्वाभाविक हो गई। जब भी मैं उन्हें देखता हूं तो मैं खुद को रोक नहीं पाता (भले ही मुझे मालूम हो कि मेरी पैंट बहुत टाइट है और इसका नतीजा काफी बुरा भी हो सकता है।)
मैं उन्हें अमित अंकल कहता हूं और वह हमेशा से ही मेरे लिए एक पिता की तरह हैं। लेकिन मैं हमेशा उन बच्चों में रहा हूं जो उनके स्टारडम से हर बार विस्मय से भर जाता हूं। जब उनके साथ पहली बार काम करने का वक्त आया तो उन्हें देखते ही मैं बेहोश हो गया था.. और शायद ही आज भी कुछ बदला नहीं है। उन्हें सामने देखकर मुझे खुद को संभालना पड़ता है और याद दिलाना पड़ता है कि तुम एक गंभीर फिल्ममेकर हो।
अमिताभ बच्चन मेरे लिए सबसे बड़े प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके जैसा कोई व्यक्ति और कोई लेजेंड दोबारा नहीं हो सकता और होना भी नहीं चाहिए। उन्होंने मेगा मूवी स्टार की जगह कमाई है। अमित अंकल को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां.. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं..'
View this post on InstagramA post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
अमिताभ बच्चन जन्मदिन स्पेशल: बिग बी को कैसी मिली थी उनकी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी'


Click it and Unblock the Notifications