Karan Johar Birthday: एक खास अनाउंसमेंट के साथ 25 मई को ट्रिपल ट्रीट देंगे करण जौहर- Exclusive

Karan Johar Birthday, director to give triple treat on 25th May

Karan Johar Birthday: शायद ही कोई 90s का सिनेमाप्रेमी किड हो, जो करण जौहर की फिल्मों से प्रभावित ना हुआ होगा। चाहे वह 'कभी खुशी कभी गम' हो या उनकी लेटेस्ट 'ऐ दिल है मुश्किल', करण की फिल्में भारतीय सिनेमा को सेलिब्रेट करती हैं। करण जौहर 25 मई को अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं। और हमें पता चला है कि यह अवसर तीन गुना खास होगा क्योंकि इसमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का कनेक्शन है।

इस साल KJO के लिए ट्रिपल सेलिब्रेशन होगा। बेशक, उनमें से एक उनका जन्मदिन है। इसके अलावा, दर्शकों को उनकी अगली भव्य फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला लुक भी देखने को मिलेगा। वहीं, इसके अलावा, सबसे खास बात है कि 2023 में इस इंडस्ट्री में एक निर्देशक के रूप में उनकी सिल्वर जुब्ली भी है।

करण ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के साथ एक निर्देशक के रूप में अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद वो 'कभी खुशी कभी गम' लेकर आए। जबकि ये दोनों फिल्में बड़ी सफल रहीं, करण ने हमें और भी शानदार फिल्में दीं। जैसे, कभी अलविदा ना कहना, माई नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ऐ दिल है मुश्किल आदि।

अब 28 जुलाई 2023 को रिलीज़ होने वाली रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ, यह KJO की एक और निर्देशन होगी क्योंकि वह बॉलीवुड में एक निर्देशक के रूप में अपनी सिल्वर जुब्ली मना रहे हैं।

करण जौहर द्वारा निर्देशित और निर्मित यह फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए आठ साल बाद करण जौहर बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की बड़े पैमाने पर शूटिंग मुंबई, दिल्ली, रूस और जम्मू-कश्मीर में हुई है। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

जैसा कि हम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की पहली झलक देखने के लिए तैयार हैं, हम करण जौहर को एडवांस में जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X