परेशान करण जौहर ने, धड़क के सेट पर मोबाइल फोन पर लगाया बैन, ये रहा कारण

Recommended Video

Jhanvi Kapoor is not ALLOWED to use her PHONE; Here's why | FilmiBeat

करण जौहर हिंदी सिनेमा के उन निर्माता निर्देशकों में से है जो कि काफी चर्चा में रहते है और किसी स्टार की तरह ही लोग उनको पहचानते है। हमेशा लाइमलाइट में बने रहने के लिए करण जौहर कई तरह के टीवी शो होस्ट करते है। आपको बता दें कि कि वैसे तो करण काफी कूल मिजाज के है पर कभी कभी उनको सख्ती भी दिखानी पड़ती है।

जिसके चलते वो कई तरह के नियम भी फिल्म के सेट पर बना देते है। ऐसा ही एक नियम हाल ही में उनकी फिल्म की शूटिंग के दौरान देखने को मिला है। बता दें करण जौहर इन दिनो अपनी फिल्म धड़को को लेकर काफी व्यस्त है और मेहनत कर रहे है। इस फिल्म में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर पहली बार नजर आएंगे।

dhadak, karan johar, ishan khattar, jhanvi kapoor, धड़क, ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर, करण जौहर

दोनो न्यूकमर्स की ये पहली फिल्म है और करण जौहर इसको लेकर किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते है। आपको बता दें कि करण जौहर के सेट पर इस नियम को लगाने के पीछे एक काफी बड़ा कारण है। जीं हां बता दें कि हाल ही में फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हो गया था और करण जौहर नहीं चाहते है कि ये सिलसिला आगे बढ़े।

यही कारण है कि लगातार सेट से वायरल हो रहे फोटो और वीडियो में रोक लगाने के लिए करण जौहर ने नियम बनाया है। आपको बता दे कि फिल्म के बीच में जाह्नवी की मां श्रीदेवी का निधन हो गया था जिस कारण वो फिल्म छोड़़कर चली गई थी पर उनकी मौत 13 दिन बाद फिल्म के सेट पर वापस लौटकर अपना प्रोफेशनल अंदाज दिखा दिया।

उनको पता था कि अगर वो और लेट करेगी तो फिल्म के निर्माताओं को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में जो वीडियो फिल्म के सेट से वायरल हुआ था उसमें ईशान और जाह्नवी अपनी टीम के साथ बैठे दिख रहे थे। उसके पहले जब मां की मौत के बाद जाह्नवी वापस लौटी थी तब भी उनकी एक फोटो वायरल हुई थी।

इसी बात से तंग आकर करम जौहर ने ये कदम उठाया है। फिल्म के बारे में बात करें तो ये फिल्म मराठी भाषा की सुपरहिट फिल्म सैराट की रीमेक है औऱ फिल्म से काफी उम्मीदें भी है।

मां की मौत के बाद वापस जाह्नवी पर सबकी नजरें होगी और दोनो की पहली फिल्म देखने के लिए लोगो में उत्साह भी है। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है और फिल्म 2018 जुलाई में प्रदर्शित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X