करण जौहर ने 2 महीने बाद किया ये ट्वीट- सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हो गए बुरी तरह से ट्रोल
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कुछ लोग ऐसे हैं जो कि लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं और आए दिन उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड होता रहता हैं। उन्ही में से एक नाम फिल्ममेकर करण जौहर का भी है जिनपर लोगों ने आरोप लगाए थे कि उनके कारण सुशांत सिंह राजपूत के कई प्रोजक्ट हाथ से निकल गए थे और इसी कारण वो और भी ज्यादा डिप्रेशन में थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनौत ने भी लगातार करण जौहर पर हमला बोला है और उनको मूवी माफिया तक बताया था।
हाल ही में करण जौहर एक बार से ट्रोल हुए हैं जो कि चर्चा में चल रहा है। गौरतलब है आज यानि 22 अगस्त को पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है और करण जौहर ने ट्विटर पर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं लेकिन ये ट्वीट उनको काफी मंहगा पड़ गया।

करण जौहर ने करीब 2 महीने बाद एक ट्वीट किया है। इसके पहले उन्होने 14 जून को ही सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक ट्वीट किय़ा था। इस ट्वीट में उन्होने लिखा था कि.. 'ये काफी दिल तोड़ने वाली खबर है और मैने सुशांत के साथ काफी अच्छा समय बिताया है और कई यादें जुड़ी हुई हैं।
भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।' इसके बाद उन्होने आज लिखा है कि.. 'आपको गणेश जी शक्ति दें और राक्षसों से लड़ने का साहस प्रदान करें। सुरक्षित रहें।' इसके बाद उनको ऐसे ट्रोल किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











