कंफर्म! करण जौहर की अपकमिंग फिल्म में 'अर्जुन रेड्डी' फेम विजय देवरकोंडा, एक्ट्रेस कौन ? खुलासा नहीं

By Varsha Verma

धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म में 'अर्जुन रेड्डी' फेम विजय देवरकोंडा नजर आने वाले हैं ये कंफर्म हो गया है। इस फिल्म के लिए करण जौहर और साउथ के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक पुरी जगन्नाथ साथ में काम कर रहे हैं। 20 जनवरी 2020 को मुंबई में इस फिल्म का शुभ आरंभ किया जा चुका है। जिसकी फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिली। इसके बाद इस फिल्म पर ऑफिशियल मुहर लग गई है कि विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म करण जौहर के साथ होगी।

विजय देवरकोंडा और करण जौहर की अपकमिंग फिल्म का टाइटल अभी डिसाइड नहीं हुआ है। लेकिन आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म के सिलसिले में टीम थाईलैंड भी रवाना हो गई है। जल्द ही ये फिल्म फ्लोर पर होगी। पहला ही मौका होगा जब करण जौहर और विजय देवरकोंडा साथ में काम करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन जगन्नाथ करेंगे।

Vijay Deverakonda Upcoming film begins

विजय देवरकोंडा के अलावा इस फिल्म में चार्मी कौर, राम्या कृष्णन और रोनित रॉय भी नजर आएंगे। ध्यान देने वाली बात ये है कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन होगी इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। ये फिल्म साउथ के अलावा हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट पर भी अभी फिल्ममेकर ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

'अर्जुन रेड्डी' के बाद से तो विजय देवरकोंडा बॉलीवुड फैंस के लिए काफी खास हो गए हैं। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। इस फिल्म का हिंदी रिमेक भी बना जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आए थी। 'कबीर सिंह' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X