करण जौहर, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी की हिट टीम- अब डराने को तैयार
लस्ट स्टोरीज के बाद नेटफ्लिक्स ओरिजनल अब करण जौहर, अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी और जोया अख्तर के साथ घोस्ट स्टोरीज ला रही है। नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म का ऐलान खुद सोशल मीडिया पर किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो घोस्ट स्टोरीज इस साल अगस्त में शुरु कर दी जाएगी। फिल्म की चारों कहानियों का थीम एक दूसरे से जुड़ा होगा और अंत में चारों मिलकर समाप्त होगा।
ज्यादातर रोमांटिक- कॉमेडी फिल्मों से जुड़े निर्माता- निर्देशक करण जौहर ने कहा- मैं हमेशा से भूत की कहानियों से दूर रहा हूं और मुझे हॉरर फिल्में देखने में डर लगता है। अब एक हॉरर फिल्म का निर्देशन करना मेरे लिए एक बड़ी चुनौती है, लेकिन साथ ही काफी उत्साहित करने वाली बात भी है। ये मेरे लिए एक अनछुआ पहलु है, जिसके लिए मैं इससे बढ़िया प्लेटफार्म नहीं चुन सकता था।

वहीं, जोया अख्तर ने कहा- एक राइटर/डायरेक्टर के नाते मुझे अलग-अलग फ्लेवर की फिल्मों को बनाने में खुश होती है और एक भूतिया कहानी बनाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।
अनुराग नेटफ्लिक्स के साथ कई बार काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, मैंने जो पहले कभी नहीं किया, उसे करने को लेकर मैं वास्तव में उत्साहित हूं। मैंने पहले कभी भी किसी चीज के लिए इतनी तैयारी नहीं की।
घोस्ट स्टोरीज के जरिए नेटफ्लिक्स और RSVP प्रोडक्शन तीसरी बार साथ काम करेंगे। ये फिल्म अगस्त में शुरू होगी और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बता दें, नेटफ्लिक्स भारत में और 13 नई फिल्में और 9 ओरिजिनल वेबसीरीज के साथ आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











