रिलीज़ के दो दिन पहले ही करण जौहर ने अनाउंस किया इस साउथ फिल्म का रीमेक

By Staff

अब फिलहाल धर्मा प्रोडक्शन्स एक साथ कई फिल्में रोल कर रहा है जिनमें कई छोटी बड़ी फिल्में शामिल हैं। अब करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने साउथ सुपरस्टार विजय देवराकोंडा की डियर कॉमरेड का रीमेक अनाउंस कर दिया है। दिलचस्प ये है कि फिल्म अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है और करण जौहर ने इसका रीमेक अनाउंस कर दिया है।

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स इस समय अपने बेस्ट टाइम में चल रही है। अभी हाल ही में फिल्म का एक और पैरेलल धर्माटिक इंटरटेनमेंट खोल दिया गया है। कंपनी का ये भाग, केवल वेब सीरीज़ बनाएगा और प्रोड्यूस करेगा। वहीं धर्मा प्रोडक्शन्स, कई साउथ फिल्मों की हिंदी रिलीज़ और डिस्ट्रीब्यूशन में सक्रिय हो चुका है। इसकी शुरूआत एस एस राजामौली की बाहुबली 2 के साथ हुई थी।

karan-johar-announces-vijay-devrakonda-dear-comrade-remake

करण जौहर ने ट्वीट करके बताया कि शायद वो कुछ शुरूआती लोगों में से होंगे जिन्होंने डियर कॉमरेड देख ली है। फिल्म एक स्टूडेंट यूनियन के लीडर और एक स्टेट लेवेल की क्रिकेटर की लव स्टोरी है। इस स्टूडेंट लीडर को भी गुस्सा बहुत तेज़ आता है जिससे उसे बाहर निकलना है। इनकी प्रेम कहानी कैसे मोड़ लेगी और सफल होगी ये जानने के लिए फिलहाल 26 जुलाई का इंतज़ार करना होगा।

डियर कॉमरेड, 26 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और एक तेलुगू फिल्म है। फिल्म में विजय देवराकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। देखिए करण जौहर की आने वाली फिल्में -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X