..................... Karan Johar announces the release date of 'Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani' on his birthday! जन्मदिन पर करण जौहर ने किया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट का ऐलान! - Hindi Filmibeat

जन्मदिन पर करण जौहर ने किया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट का ऐलान!

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और निर्देशक एक्टर और राइटर करण जौहर (Karan Johar) अपना 50वां बर्थडे 25 मई को सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये दिन उनके लिए सिर्फ उनके जन्मदिम की वजह से सिर्फ ख़ास नहीं है बल्कि कुछ देर पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक बड़ा एलान भी किया है। करण जौहर ने ये बड़ा एलान कर दिया है और अपने फेन्स को एक सरप्राइज देते हुए बताया है कि वे एक एक्शन फिल्म पर काम कर रहे है जो जल्द ही रिलीज़ हो जाएगी करण जोहर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखते है कि सभी को मेरा हेलो और नमस्कार! ये नोट मेरे लिए एक एक्ससिटेमेंट और रिफ्लेक्शन दोनों के साथ है।

आज मैं 50 का हो चला हूँ ये मेरे ज़िन्दगी का ऐसा मोड़ है जहा मैं आज भी अपने आपको युवा ही समझता हूँ। कुछ लोग इससे मिड लाइफ क्रिसेस समझते है लेकिन मैं गर्व से कहना चाहता हूँ की मैं बिना किसी माफ़ी के ज़िन्दगी के भरपूर मजे ले रहा हूँ,

karan johar, करण जौहर

मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ कि मैं पिछले 27 सालों में बॉलीवुड से जुड़ा रहा हूँ और मेरे लाइफ का ये बेस्ट एक्सपीरिएंस भी रहा है। करण जौहर अपने आने वाली मूवी के बारे में लिखते हैं कि कहानी अभी लिख रहा हूँ, कंटेंट बन रहा है, टैलेंट ढूंढ रहा हूँ और कुछ ऐसे मंझे हुए आर्टिस्ट को परख रहा हूँ।

इतने सालों में जो मैं सही वक़्त पर नहीं सोया हूँ वो मुझे काफी कीमती वक़्त था क्यूंकि जो मेरा सपना था वो जल्द पूरा हो जायेगा। मैं सभी आलोचनाओं, फूलों के गुलदस्तों, पब्लिक ट्रोल्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, क्योंकि इनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला हैऔर मेरी हिम्मत भी बड़ी है।

मेरी अपनी जो सेल्फ ग्रोथ है उसमें बहुत बदलाव ही आया है। मेरे अंदर एक एक बात हमेशा नोटिस करता हूं और वो है फिल्ममेकिंग। पिछले वक़्त फिल्मों को लेकर में मैंने एक लम्बा गैप लिया है, लेकिन आज इस स्पेशल दिन पर मैं अपनी अगली फिल्म का एलान कर रहा हूँ,

रॉकी और रानी Rocky Aur Rani) की प्रेम कहानी' 10 फरवरी, 2023 में रिलीज होगी. अप्रैल 2023 में मैं अपनी अगली एक्शन डायरेक्टोरियल फिल्म का शूट शुरू करूंगा. आप सभी की ब्लैसिंग्स और प्यार की जरूरत है। मैं आखिर में आप सभी से कहना चाहता हूं, जुग जुग जियो। आपका करण जौहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X