#JustIn: अक्षय कुमार ने नहीं किया सलमान का इंतज़ार....होली 2019 BOOKED

आखिरकार, सलमान खान के बिना ही सही लेकिन करण जौहर ने अक्षय कुमार वाला प्रोजेक्ट अनाउंस कर दिया है। फिल्म का नाम है केसरी। इसे अनुराग सिंह डायरेक्ट करेंगे और इस फिल्म से डेब्यू भी करेंगे। फिल्म रिलीज़ होगी होली 2019 पर।

अब जिन्हें याद ना हो, ये वही फिल्म है जिसे करण जौहर के साथ सलमान खान प्रोड्यूस करने वाले थे। फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर बन रही है।

karan-johar-announces-kesari-with-akshay-kumar-with-release-date

अब इसी विषय पर अजय देवगन सन्स ऑफ सरदार बना रहे थे। लेकिन फिर करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल, अजय देवगन की शिवाय से क्लैश हुई। दोनों ने खुले में गाली गलौच की। और इनके समीकरण हमेशा के लिए बदल गए।

बहरहाल, जब करण ने सलमान के साथ ये फिल्म अनाउंस की तो अजय देवगन ने तुरंत इस बात की इत्तिला सलमान को दे दी। कि ये गलत है और उनकी टीम फिल्म पर दो साल से रिसर्च कर रही है।

बहरहाल, सलमान ने फिल्म छोड़ दी लेकिन अक्षय और करण इस फिल्म के साथ तैयार हो चुके हैं। वैसे भी अक्षय कुमार आजकल जिस चीज़ पर हाथ रख दें वो बॉक्स ऑफिस पर सोना बन जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X