करण जौहर बुक किया अनन्या पांडे कार्तिक आर्यन का Valentines Day 2026 का टिकट, लीक की रोमांटिक फोटो

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Release Date: फिल्म मेकर करण जौहर ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। करण जौहर ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। करण जौहर ने अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की इस रोमकॉम के लिए 2026 का वैलेंटाइन डे बुक कर लिया है।
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की रिलीज डेट
फिल्म का टाइटल 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' है। फिल्म के पोस्ट के ही साफ हो रहा है कि इस फिल्म में जबरदस्त रोमांस का डोज मिले वाला है। करण ने जो फोटो शेयर की है, उसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे एक दूसरे को किस कर रहे हैं और दोनों अपने लिप्स के आगे से एक पासपोर्ट लगाया हुआ है। ये दोनों एक खूबसूरत लोकेशन पर खड़े हैं और दोनों अपनी आंखे बंद कर रखी है और पोस्टर से साफ है कि ये एक रोमांटिक जॉनर मूवी होने वाली है।
करण जौहर का पोस्ट
कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपने हैंडसम हंक वाले लुक में वापस आ गए हैं और मूवी में उनके साथ उनकी रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे भी हॉट लुक में दिख रही हैं। करण जौहर ने पोस्टर के साथ कैप्शन में रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। करण ने कैप्शन में लिखा, 'साइन्ड, सील्ड और हमारी रे की रूमी डिलीवरिंग! कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी - अगले वैलेंटाइन्स पर सिनेमाघरों में 13 फरवरी, 2026।' इसका मतलब साफ है कि ये फिल्म अगले साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होगी।
कार्तिक आर्यन की फिल्में
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इस फिल्म से पहले 'पति-पत्नी और वो' में साथ काम कर चुके हैं, जिसमें भूमि पेडनेकर भी अहम रोल में थीं। उस फिल्म में कार्तिक आर्यन अपनी वाइफ भूमि से छुपाकर अनन्या पांडे को डेट करते हैं। कार्तिक और अनन्या पांडे की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया था। हालांकि इसके अलावा इन दोनों के अफेयर के भी खूब चर्चे हुए थे, लेकिन कभी इन दोनों ऑफिशियली अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था और फिर दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। मगर अब दर्शक एक बार फिर इस एक्स कपल को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications











