#KalankPoster: करण जौहर ला रहे हैं 6 सुपरस्टार्स के साथ इस दशक की सबसे बड़ी फिल्म
काफी समय से करण जौहर की शिद्दत को लेकर काफी चर्चा थी। महीनों पहले ही ये तय हो चुका था कि करण जौहर अपनी दो पुरानी फिल्मों को नए कलेवर में पेश करने जा रहे हैं। ये दो फिल्में थीं - शुद्धि और कलंक।
शुद्धि जहां, करण जौहर की महत्त्वाकांक्षी कहानी थी, वहीं कलंक की कहानी, करण के पिता यश जौहर के काफी करीब थी। बाद में खबर आई कि इन दोनों फिल्मों पर काम होना शुरू हो गया है।

शुद्धि बन गई रणभूमि और कलंक बन गई थी शिद्दत। शिद्दत के लिए श्रीदेवी को साइन भी कर लिया गया था। लेकिन उनकी मौत के बाद श्रीदेवी को इस फिल्म में रिप्लेस किया माधुरी दीक्षित ने।
और करण जौहर ने अब एक बार फिर इस प्रोजेक्ट का नाम वापस कलंक कर दिया है। फिल्म का पहला पोस्टर आखिरी स्टारकास्ट के साथ रिलीज़ किया जा चुका है। फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज़ होगी।
फिल्म में 7 बड़े सुपरस्टार्स एक साथ नज़र आएंगे - वरूण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और कुणाल खेमू।
गौरतलब है कि करण जौहर ने शिद्दत की स्क्रिप्ट श्रीदेवी को ऑफर की थी और वो जुलाई से फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही थी। लेकिन उनकी अचानक मौत से ये प्रोजेक्ट अटक गया था।
हालांकि फिर तुरंत ही माधुरी दीक्षित को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया और उन्होंने तुरंत हां कर दी। वहीं जान्हवी कपूर ने माधुरी दीक्षित को ये रोल करने के लिए धन्यवाद दिया क्योंकि ये किरदार उनकी मां श्रीदेवी के काफी करीब था।
हालांकि माना जा रहा था कि माधुरी दीक्षित के इस प्रोजेक्ट में एंट्री लेते ही संजय दत्त इस प्रोजेक्ट से बाहर होंगे। खबरें यहां तक थीं कि अनिल कपूर संजय दत्त को रिप्लेस करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
फिल्म का फाइनल कास्ट अनाउंस हो चुकी है और ये कम से कम इस दशक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म है। वैसे जानिए बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्में और उनकी कमाई -


Click it and Unblock the Notifications


